ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन मंत्री अकबर ने की हरियर छत्तीसगढ़ कोष वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा…. उद्योगों द्वारा कोष में देय राशि शीघ्र जमा करने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

वन मंत्री अकबर ने की हरियर छत्तीसगढ़ कोष वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा…. उद्योगों द्वारा कोष में देय राशि शीघ्र जमा करने दिए निर्देश

By @dmin
Published: June 24, 2021
Share
Forest Minister Akbar reviewed the Harrier Chhattisgarh fund plantation program
Forest Minister Akbar reviewed the Harrier Chhattisgarh fund plantation program
SHARE

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज अटल नगर, नवारायपुर स्थित अरण्य भवन में आयोजित बैठक में राज्य में उद्योगों द्वारा पर्यावरण सुधार हेतु वृक्षारोपण की प्रगति के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान हरियर छत्तीसगढ़ कोष वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों को अब तक लंबित देय राशि को अविलंब जमा करने के लिए सख्त निर्देश दिए। साथ ही उद्योगों के आस-पास के क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उसे हमेशा हरा-भरा रखने के लिए कहा।
वन मंत्री अकबर ने हरियर छत्तीसगढ़ कोष वृक्षारोपण कार्यक्रम में देय तथा जमा राशि की प्रगति के संबंध में उद्योगवार समीक्षा की। इनमें राज्य के वृहद उद्योगों द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18, 2018-19 तथा 2019-20 में जमा राशि के बारे में जानकारी ली। इसके तहत कोष में अब तक लक्ष्य 357 करोड़ रुपए के विरूद्ध 197 करोड़ रुपए की राशि जमा हुई है। उन्होंने उद्योगों को शेष 160 करोड़ रुपए की राशि को हरियर छत्तीसगढ़ कोष वृक्षारोण में शीघ्रातिशीघ्र जमा करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान संबंधितों को लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र भी शीघ्रता से उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
वन मंत्री अकबर ने बैठक में राज्य के सीमेंट तथा स्पंज आयरन औद्योगिक ईकाईयों द्वारा पर्यावरण सुधार के लिए किए गए वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चालू वर्ष के दौरान इनके द्वारा किए जाने वाले वृक्षारोपण के लिए जल्द से जल्द लक्ष्य आबंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी औद्योगिक ईकाईयों को वर्षवार वृक्षारोपण की वीडियोग्राफी सहित जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम पीसी पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा वी श्रीनिवासराव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील मिश्रा सहित औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रमुख उपस्थित थे।

नक्सल विरोधी अभियान में एक और सफलता, सुकमा में 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर
मैडम सर की युक्ति एक गिलास मेथी के पानी से करती हैं दिन की शुरूआत…
धोनी और सचिन के बाद अब सौरव गांगुली के फैन्स के लिए गुड न्यूज… दादा की बायोपिक पर काम शुरू…. जाने कौन निभा रहा है दादा का किरदार
इंस्टाग्राम पर दिखा ड्वेन जॉनसन का दम, पूरे हुए 20 करोड़ फॉलोअर्स
इस पर जमा गंदगी हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand कोरोना पर वार: देश में सक्रिय मरीजों की संख्या और घटी…. सामने आए 54 हजार नए मामले…. 30 करोड़ के पार वैक्सीनेशन
Next Article Record vaccination in Chhattisgarh… more than 1 lakh 52 thousand छत्तीसगढ़ में रिकार्ड वैक्सीनेशन… एक दिन में 1 लाख 52 हजार से अधिक लोगों को लगा टीका… अब तक लगाई गई 79 लाख 67 हजार से अधिक डोज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?