ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपनी सीमा में ही नहीं, खतरा पैदा करने वाली विदेशी धरती पर जाकर भी लड़ेंगे: अजीत डोभाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अपनी सीमा में ही नहीं, खतरा पैदा करने वाली विदेशी धरती पर जाकर भी लड़ेंगे: अजीत डोभाल

By @dmin
Published: October 26, 2020
Share
एनएसए अजीत डोभाल के घर में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी हिरासत में
एनएसए अजीत डोभाल के घर में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी हिरासत में
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत ना केवल अपनी सीमा में लड़ेगा बल्कि विदेशी जमीन पर भी जाकर लड़ेगा, जहां से देश के लिए खतरा पैदा होता हो। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत का चीन के साथ सीमा पर तनाव चरम पर है। यह भी माना जा रहा है कि डोभाल का यह बयान पाकिस्तान के संदर्भ में हो सकता है, जो अपनी जमीन पर आतंकवादियों ट्रेनिंग देकर भारत भेजता है। भारतीय सैनिक दो बार पीओके और बालाकोट में जाकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर चुके हैं।
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में डोभाल ने कहा कि भारत किसी पर पहला वार नहीं किया है, नई रणनीतिक सोच में यह शामिल है कि हम सुरक्षा खतरों को कम करने के लिए हम सक्रियता से कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह जरूरी नहीं है कि हम वहीं लड़ें जहां तुम चाहो, भारत लड़ाई को वहां ले जाएगा जहां से खतरा पैदा होता है।
आधिकारिक सूत्रों ने इस बात पर जोर दिया कि डोभाल का संदर्भ सभ्यतागत नीति पर अधिक था। डोभाल ने कहा, ‘हम कभी भी अपने व्यक्तिगत हितों के लिए कभी आक्रामक नहीं होते हैं। हम निश्चित तौर पर अपनी जमीन के साथ विदेशी जमीन पर भी लड़ेंगे, लेकिन व्यक्तिगत हितों के लिए नहीं, परमार्थ आध्यात्मिकता के हित में। हमारा सभ्य राज्य किसी भी धर्म भाषा या संप्रदाय पर आधारित नहीं है, बल्कि इस राष्ट्र का आधार इसकी संस्कृति है।
डोभाल का यह बयान उसी दिन आया है जब एक तरफ आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने चीनी अतिक्रमण को लेकर बात की तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी सख्त संदेश दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर तनाव को खत्म कर शांति बहाल करना चाहता है लेकिन भारतीय सैनिक देश की भूमि का एक इंच भी किसी को लेने नहीं देंगे। रक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सुकना में स्थित भारतीय सेना के 33 कोर के मुख्यालय में दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजा के बाद यह टिप्पणी की।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शनिवार को उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव घीड़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां पर अपनी पत्नी के साथ कुलदेवी बाल कुंवारी की पूजा अर्चना की। साथ ही ग्रामीणों के साथ खुलकर गढ़वाली भाषा में भी बातचीत की। एनएसए बनने के बाद डोभाल तीसरी बार अपने गांव आए।

CG News: केन्द्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का किया वादा
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन, शीर्ष नेतृत्व के फैसले से थे नाराज
नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा ने ली छत्तीसगढग़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ
छत्तीसगढ़ में नोनी सशक्तिकरण योजना का मिल रहा लाभ, गरीब घर की बेटी कर रही है मेडिकल की पढ़ाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Now cases of corona infections in the country set a new record कोरोना के दैनिक मामलों में हाल के दिनों की सबसे बड़ी गिरावट…. सक्रिय मामले भी हो रहे कम…. 71 लाख से अधिक हुए स्वस्थ्य
Next Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1800 के पार…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 1368 नए मामले
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?