रायपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब रेल यात्रा को लेकर भी रोज नए नियम लागू हो रहे हैं। ताजा मामले में रायुपर रेल मंडल से गुजरने वाली ओडि़शा की ओर जाने वाले ट्रेनों में ओडि़शा के यात्रियों को 72 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। ओडि़शा राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों को आगमन से पूर्व यात्रा प्रारम्भ करने के 72 घण्टे के अन्दर करवाई गई आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अथवा कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लगने का टीकाकरण प्रमाण पत्र देना होगा। यह प्रतिबंध 10 अप्रैल 2021 की बोर्डिंग तिथि से लागू रहेगा।





