ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला अफसरों की युद्धक पोत पर तैनाती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला अफसरों की युद्धक पोत पर तैनाती

By @dmin
Published: September 21, 2020
Share
पाकिस्तान एयर फोर्स के युद्धाभ्यास 'हाई मार्क' पर भारत की नजर, पाक को अब भी है बालाकोट एयरस्ट्राइक वाला डर
पाकिस्तान एयर फोर्स के युद्धाभ्यास 'हाई मार्क' पर भारत की नजर, पाक को अब भी है बालाकोट एयरस्ट्राइक वाला डर
SHARE

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह

दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला अफसर को वॉर शिप पर तैनात किया जाएगा। इन दोनों को हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के पद में शामिल होने के लिए चुना गया है।

पहली बार युद्धपोत पर तैनात होंगी दो अधिकारी
इन दोनों महिलाओं का नाम सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह है। इसके तहत, वॉरशिप पर एयरक्राफ्ट को टेकऑफ और लैंड कराया जाता है। इसके पहले महिला अफसरों को फिक्स्ड विंग एयरकॉफ्ट तक सीमित रखा गया था। 

दोनों महिलाएं नौसेना के 17 अधिकारियों के एक समूह का हिस्सा हैं
डिफेंस स्टेटमेंट में बताया गया कि दोनों महिलाएं नौसेना के 17 अधिकारियों के एक समूह का हिस्सा हैं, जिनमें चार महिला अधिकारी और भारतीय तटरक्षक के तीन अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें आज आईएनएस गरुड़ में आयोजित एक समारोह में ‘ऑब्जर्वर्स’ के रूप में तैनाती को लेकर ‘विंग्स’ से सम्मानित किया गया।
ग्रुप में नियमित बैच के 13 अधिकारी और शॉर्ट सर्विस कमीशन बैच की चार महिला अधिकारी शामिल थीं। समारोह की अध्यक्षता चीफ स्टाफ ऑफिसर (ट्रेनिंग) रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ने की, जिन्होंने अधिकारियों को पुरस्कार और प्रतिष्ठित ‘विंग्स’ भेंट किए।

यह एक ऐतिहासिक अवसर
एडमिरल एंटनी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें पहली बार महिलाओं को हेलीकॉप्टर ऑपरेशंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा, जो अंतत: भारतीय नौसेना के युद्धपोतों में महिलाओं की तैनाती का मार्ग प्रशस्त करेगा। 
बयान के अनुसार, 91वें नियमित कोर्स और 22वें एसएससी ऑब्जर्वर कोर्स के अधिकारियों को हवाई नेविगेशन, उड़ान प्रक्रियाओं, हवाई युद्ध में नियोजित रणनीति, पनडुब्बी रोधी युद्ध आदि का प्रशिक्षण दिया गया। बयान में कहा गया है कि ये अधिकारी भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमानों की सेवा करेंगे।

भारतीय वायुसेना के राफेल स्क्वॉड्रन को भी जल्द मिलेगी महिला पायलट
वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंबाला में भारतीय वायुसेना के राफेल स्क्वॉड्रन को पहली महिला फाइटर पायलट जल्द मिल जाएगी। वायुसेना की 10 महिला फाइटर पायलट प्रशिक्षण से गुजर रही हैं। इनमें से एक 17 स्क्वाड्रन के साथ राफेल जेट उड़ाएगी।
बता दें कि 10 सितंबर को अंबाला में 5 राफेल एयरफ्राफ्ट को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल जेट खरीदे हैं। इनमें पांच भारत आ चुके हैं। बाकी 2021 के आखिर तक भारतीय वायु सेना के हिस्सा होंगे।

CG Breaking : छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी मारकर की हत्या, आरोपी को मानसिक अस्वस्थ बता रहे हैं परिजन
Gustakhi Maaf: धर्मांतरण और वजह दोनों आमने सामने
धरती को बचाने के लिए 26 मार्च को अर्थ आवर, शनिवार रात 8:30 से 9:30 बजे तक स्वेच्छा से घरों के बिजली उपकरण बंद करने की अपील
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को दी होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्रीनगर रवाना, भारत जोड़ो यात्रा के समापन रैली में होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग से 1500 झुग्गियां जलकर राख, सैकड़ों लोग बेघर मुंबई बलार्ड एस्टेट के एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग, यहीं है एनसीबी का कार्यालय
Next Article श्रीकंचनपथ 336 # 21 september 2020
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?