ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे के इतिहास में पहली बार 2020 में नहीं छपा टाइम-टेबल, जानिए क्यों टूटी ये परम्परा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रेलवे के इतिहास में पहली बार 2020 में नहीं छपा टाइम-टेबल, जानिए क्यों टूटी ये परम्परा

By @dmin
Published: March 7, 2021
Share
BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द
BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द
SHARE

गोरखपुर (एजेंसी)। कोरोना ने जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है। कामकाज के तरीके बदल डाले। देश में रफ्तार की रीढ़् रेलवे भी इससे अछूता नहीं रहा। हालांकि नाम और नंबर बदलकर ट्रेनों का संचालन तो शुरू कर दिया गया लेकिन रेलवे के इतिहास में पहली बार वार्षिक टाइम टेबल पर ग्रहण लग गया। हालात ऐसे बने कि रेलवे 2020 में ट्रेनों की समय सारिणी तक नहीं छाप सका। जबकि 1934 से ही यह हर साल जून तक प्रकाशित होती रही है।
रेलवे के जानकारों के मुताबिक 1934 से टाइम-टेबल का प्रकाशन बदस्तूर जारी है। आमतौर पर यह जुलाई तक छपता है। क्योंकि रेलवे में नई समय सारिणी पहली जुलाई से ही लागू होती रही है। ऐसे में नई समय सारिणी इससे पहले ही स्टालों पर बिकने लगती थी। किसी साल कोई दिक्कत आई तो भी आमतौर पर अगस्त तक इसका प्रकाशन हो जाता था।इस बार मई से ही कोरोना संक्रमण पीक पर रहा। ट्रेनों के पहिये थमे रहे। अनलॉक में ट्रेनें शुरू भी हुईं तो उन्हें स्पेशल के रूप में चलाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि स्पेशल ट्रेनों का किराया बढ़ाकर रेलवे घाटे की भरपाई करने की कोशिशों में जुटा है। ट्रेनों का संचालन कब तक पूरी तरह सामान्य होगा, इस पर तस्वीर अभी तक साफ नहीं है। समय सारिणी न छपने की एक वजह यह भी बताई जा रही है।

एक-एक ट्रेन की होती है जानकारी
टाइम टेबल में स्थानीय ट्रेनों की एक-एक जानकारी होती है। ट्रेनों की टाइमिंग, फेरों के साथ ही शिकायतों के लिए टॉल-फ्री नम्बर भी अंकित रहते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व मुख्य परिचालन प्रबंधक राकेश त्रिपाठी बताते हैं कि रेलवे टाइम टेबल की बहुत ही अहमियत होती है। जहां तक मेरी जानकारी है, मैंने 37 साल रेल में सेवा दी है, इस दौरान हर साल नियमित टाइम टेबल प्रकाशित होता रहा है।

ढाका से छपकर आता था टाइम टेबल
आजादी से पहले एनईआर या आसपास के अन्य रेलवे के पास टाइम टेबल प्रकाशन की व्यवस्था नहीं थी। उस समय टाइम टेबल ढाका से छपकर आता था। यहां एनईआर के रिकॉर्ड में ढाका से प्रकाशित 1934 का टाइम टेबल आज भी मौजूद है।

दुर्ग कलेक्टर व एसपी द्वारा नेत्रदान प्रोत्हासन
शंकराचार्य महाविद्यालय में विशिष्टजनों का फैशन शो 6 को, 20 से अधिक प्रतिभागी होंगे आयोजन का हिस्सा
विधायक देवेंद्र यादव व मेयर नीरज पाल ने ली खुर्सीपार जोन की बैठक, आवश्यक कार्यों के लिए दिए दिशा निर्देश
राजीम माघी पुन्नी मेला: लंदन में पूछा वेज कि नॉनवेज मैनें कहा नान दे-पद्मश्री बारले
मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट दीपावली पर लिबास कार्यालय के माध्यम से देगा दीया, पटाखे और मिठाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम पीएम मोदी बोले – महंगी दवाइयों से गरीबों को बचाने के लिए खोले जनऔषधि केंद्र
Next Article नीतीश संग बढ़ती नजदीकियों से नाराज, रालोसपा के 41 नेताओं ने दिया इस्तीफा नीतीश संग बढ़ती नजदीकियों से नाराज, रालोसपा के 41 नेताओं ने दिया इस्तीफा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?