ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए जिला प्रवक्ता ने पीसीसी अध्यक्ष को लिखा पत्र… वर्तमान ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर लिखी यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए जिला प्रवक्ता ने पीसीसी अध्यक्ष को लिखा पत्र… वर्तमान ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर लिखी यह बात

By @dmin
Published: November 4, 2020
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई शहर जिला कांग्रेस के 6 ब्लाकों में अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए जिला प्रवक्ता मनीष जग्यासी ने पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को पत्र लिखा है। जिलाप्रवक्ता ने वर्तमान ब्लॉक अध्यक्षों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए प्रदेश भर में नई नियुक्तियों की मांग की है। जिला प्रवक्ता ने पत्र के माध्यम से बताया कि भिलाई शहर में 6 ब्लॉक अध्यक्ष है जो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने से पहले इस पद पर नियुक्त हुए थे। वे तब से लेेकर अब तक ब्लॉक अध्यक्ष पद पर काबिज है। इनमें से एक-दो ब्लॉक अध्यक्ष को छोड़कर किसी का भी परफॉर्मेंस चुनाव में, संगठन एवं जनता में कोई खास नहीं रहा है। ना इनकी संगठन में पकड़ है ना जनता में पकड़ है।
मनीष जग्यासी ने पत्र के माध्यम से बताया कि संगठन वही व्यक्ति चला पाता है जो सबको साथ लेकर चलता है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह 6 ब्लॉक अध्यक्ष किसी को साथ लेकर नहीं चल रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण वर्तमान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम है। हर ब्लॉक अध्यक्ष को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाने का आदेश प्रदेश से व जिला से मिलता है। वे अपने अपने ब्लॉक में इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाई लेकिन किसी को भी आमंत्रित नहीं किया। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि अकेले मना ली और किसी भी कार्यकर्ता को बुलाना इन्होंने उचित नहीं समझा। कांग्रेस कमेटी का एक-एक कार्यकर्ता इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि या जन्मदिवस का कार्यक्रम मनाना चाहता है। इस बार किसी भी कार्यकर्ताओं को इन ब्लॉक अध्यक्षों ने महत्व नहीं दिया यहां तक की जिला अध्यक्ष को भी इन्होंने आमंत्रित नहीं किया।
मनीष जग्यासी ने पत्र के माध्यम से लिखा कि 6 ब्लॉक अध्यक्ष भिलाई शहर में अपनी मनमानी कर रहे हैं। संगठन से बढ़कर अपने आप को समझने लगे हैं संगठन इनके लिए महत्व नहीं रखता अपना व्यक्तिगत स्वार्थ महत्व रखता है जबकि इनका जो पद है उसकी परिभाषा ही सभी को साथ ले कर चलना है। इन ब्लॉक अध्यक्षों से जिन कार्यकर्ताओं की जमती है उन्हें कार्यक्रमों में बुला लेते हैं जिनसे नहीं जमती उन्हे नहीं बुलाते। वर्तमान में अब जब सत्ता में कांग्रेस पार्टी है तो यह लोग कार्यकर्ता को व वरिष्ठ कांग्रेस जन को तुच्छ समझने लगे हैं इनके द्वारा किसी भी पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता को किसी कार्यक्रम की सूचना नहीं दी जाती है ये लोग अपनी मनमानी करते हैं और यह बोलते है कि कोई हमको हटा नहीं सकता हमे तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बनाया है।
मनीष जग्यासी ने पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए लिखा कि अध्यक्ष जी आजकल पार्टी में कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने आपको अपमानित महसूस करने लगा है जो सम्मान पहले हुआ करता था वह सम्मान उन्हें नहीं मिल रहा है क्योंकि ब्लॉक अध्यक्ष पर किसी का दबाव नहीं है। वह किसी की सुन नहीं रहा उसकी नियुक्ति ऊपर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा हुई है जिला अध्यक्ष भी उनकी नजर में कुछ मायने नहीं रखती इसलिए हर ब्लॉक में कांग्रेस दिशाविहीन होती नजर आ रही है। इसे सुधार की आवश्यकता है जिसके लिए ब्लॉक अध्यक्षों पर नियंत्रण जरूरी है यह नियंत्रण तब होगा जब ये लोग जिला अध्यक्ष को अपना अध्यक्ष समझेंगे। इसलिए अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति जिला अध्यक्ष के द्वारा की जानी चाहिए व पूर्व विधायक, विधायक की अनुशंसा भी शामिल हो तब संघठन कार्यकर्ताओं के अनुरूप चल सकेगा। आज यह ब्लॉक अध्यक्ष सत्ता के नशे बहक गए हैं और कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि खराब हो रही है।
पिछले विधानसभा चुनाव में खुर्सीपार ब्लॉक व रिसाली को छोड़कर किसी भी ब्लॉक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है हम सभी ब्लॉकों में बुरी तरह पराजित हुए हैं सिर्फ दो ब्लॉक के कुछ बूथ पर हम जीत पाए भिलाई में हम मात्र 3 हजार के लगभग वोट से जीते और वैशाली नगर में 25000 से भी ज्यादा वोट से हारे जबकि पूरे प्रदेश में भारी मतों से जीते कांग्रेस की लहर में भी इन ब्लॉक अध्यक्षों का परफार्मेंस खराब रहा यहां भी सुधार की आवश्यकता है। अध्यक्ष जी आपसे निवेदन है कि कांग्रेस पार्टी के सम्मानित और समर्पित कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया जाए जो पार्टी का हित सोचे और जनता को पार्टी से जोड़ के रखे ना कि अपने फायदे के लिए पार्टी का नुकसान करें।

CG Breaking : 45 सब इंस्पेक्टरों को मिला दिवाली का तोहफा, बनाए गए इंस्पेक्टर
छत्तीसगढ़ में आईटी रेड, बिल्डर श्याम सोमानी के घर आयकर का छापा, बस्तर चैंबर के अध्यक्ष है सोमानी
शेयर बाजार: आरबीआई की घोषणाओं से झूमा बाजार, सेंसेक्स 49600 के पार
बेटा पैदा करने का दावा कर महिलाओं से दुष्कर्म करता था तांत्रिक, असलियत सामने आई तो पुलिस भी हैरान
एनएसयूआई ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर कोरोना पीड़ित विधायक देवेन्द्र यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोर्ट का सीबीआई से सवाल- मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़े केस में अपने 3 पूर्व प्रमुखों से क्यों नहीं की पूछताछ? केरल भी चला महाराष्ट्र की राह, सीबीआई को जांच से पहले लेनी होगी राज्य सरकार की अनुमति
Next Article प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर दीपावली बजार को लेकर कलेक्टर ने दिए निगम अधिकारियों को निर्देश…. सोशल डिस्टेंसिंग का रखें विशेष ध्यान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?