ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बीएसपी ने कसी कमर… घर-घर बांट रहे टेमीफास… नियमित रूप से की जा रही फागिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बीएसपी ने कसी कमर… घर-घर बांट रहे टेमीफास… नियमित रूप से की जा रही फागिंग

By @dmin
Published: June 19, 2021
Share
For prevention and control of dengue in Bhilai township area, BSP tightens its waist
For prevention and control of dengue in Bhilai township area, BSP tightens its waist
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्पूर्ण भिलाई टाउनशिप एवं संयंत्र के भीतर डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अपने प्रयासों में निरन्तर तेजी ला रहा है। इन प्रयासों की कड़ी में भिलाई इस्पात संयंत्र ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली टीम के समर्पित सदस्यों को लेकर 15 टीमों का निर्माण किया है। साथ ही इन टीमों को मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं पीके घोष के मार्गदर्षन एवं उपमहाप्रबंधक (जन स्वा.वि.) केके यादव के नेतृत्व में डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु आवयक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ये प्रशिक्षित टीमें सेक्टर-4, सेक्टर-5 एवं सेक्टर-6 के घरों में जाकर टेमीफास घोल को डालने के साथ ही इस दवा का घर-घर में वितरण कार्य को भी अंजाम देंगे।
कलेक्टर, दुर्ग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बीएसपी प्रबंधन ने नगर निगम के साथ मिलकर डेंगु के विरूद्ध एक सघन अभियान छेड़ दिया है। पीएचडी टीम ने भिलाई टाउनशिप व संयंत्र के भीतर एंटीलार्वा अभियान के साथ-साथ दवा का छिड़काव, फागिंग, स्पे्र तथा टेमीफास दवा का वितरण प्रारम्भ कर जन-जागरण हेतु डेंगु से बचाव हेतु किए जाने वाले उपायों के पर्चे भी बांटे जा रहे है। डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु चलाये जा रहे इस अभियान के तहत विविध कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है।
विभिन्न स्थानों पर दवाओं का छिड़काव
टाउनशिप के विभिन्न सेक्टर्स एवं संयंत्र के भीतर एंटीलार्वा अभियान चलाया जा रहा है। कीटनाशक दवा इनसेक्टीसाइड/पेस्टीसाइड दवाओं का छिड़काव, इनडोर स्प्रे, आउटडोर स्प्रे, स्पेड वर्क, एंटी लार्वा एक्टीविटिस (आइलिंग व स्प्रे), बैकलेन स्प्रे व मेन होल चैम्बर्स इत्यादि में स्प्रे व ऑइलिंग कार्य किया जा रहा है। साथ ही रुके हुए पानी में ऑइलिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही शिकायत के अनुसार स्प्रे किया जा रहा है। जिन स्थानों पर पक्की नाली का निर्माण निगम द्वारा किया गया है सभी जगह जल भराव होता है। विभाग द्वारा फावड़ा वर्क करके पानी निकासी एवं एंटी लार्वा दवा का छिड़काव व ऑइलिंग करवाया जा रहा है। बीएसपी द्वारा भिलाई टाउनशिप में पोर्टेबल फागिंग, लेको फागिंग मशीन से कोल्ड फोगिंग तथा व्हीकल माउंटेड मशीन द्वारा थर्मल फोगिंग किया जा रहा है। कल और आज सेक्टर-4 के विभिन्न सड़कों में फागिंग किया गया।
टेमीफास घोल का वितरण
टाउनशिप के आवासों में लार्वानाशक टेमीफास घोल का वितरण किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के तहत लोगों के घर-घर जाकर समझाइश दिया गया, पाम्पलेट वितरण किया गया एवं कूलर चेकिंग किया जा रहा है तथा लोगों को निर्देशित किया गया कि कूलर एवं पानी स्टोरेज कि टंकियां साफ रखे व पानी बदलते रहे। कूलर व पानी स्टोर करने की टंकियों को प्रत्येक 04 दिनों के भीतर टेमीफास घोल दवा डाल दें। साथ ही जल के जमाव कि स्थिति में कोई भी जला हुआ ऑइल डाल दें और विभाग को सूचित करें।
साफ-सफाई पर विषेष जोर
टाउनशिप स्थित भैंस खटालों को भी विभाग द्वारा नोटिस के साथ साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया है। बैक लाइन एवं गार्बेज कंटेनरों के आसपास ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कराया जा रहा है। टाउनशिप के सभी स्कूलों, बाजारों, एवं सार्वजनिक स्थानों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। टाउनशिप में चिन्हित मच्छरों के ब्रीडिंग प्लेस में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, ऑइलिंग एवं फावड़ा वर्क किया गया। पिछ्ले वर्ष जिन घरों/सड़कों में डेंगू हुए उन स्थानों घरों का विशेष ध्यान रखा गया है। डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सभी पीएचडी के अधिकारियों एवं कर्मियों को जोन अनुसार जिम्मेदारी दी गई है।
पानी जमाव को रोकने का प्रयास
जिन गड्ढों में पानी भरा रहता है उसे मलबा डालकर समतल किया जा रहा है ताकि पानी का जमाव ना हो सके। टाउनशिप के समस्त सर्वेंट क्वार्टरों में झुग्गी झोपडिय़ों में भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव एवं टेमीफॉस दवाओं का छिड़काव एवं टेमीफॉस दवा का घोल वितरित किया गया है। बुश कटिंग का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी व नगर पालिक निगम निर्देशानुसार डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जारी गाइडलाइन्स (डेंगु एक्षन प्लान) के अनुसार कार्य किया जा रहा है।
डेंगू रोकथाम हेतु संयुक्त निरीक्षण व कार्यवाही
विगत दिनों सेक्टर-4 के विभिन्न सड़को में डेंगू रोकथाम और नियंत्रण के तहत भिलाई इस्पात सयंत्र, नगर पालिक निगम भिलाई और दुर्ग स्वास्थ्य विभाग के सयुंक्त टीम द्वारा विभिन्न घरों में लार्वा मिलने पर सख्त कार्यवाही करते हुए फाइन किया। ये अभियान सभी सेक्टर्स में जारी रहेगा। नागरिको से अपील है कि अपने घरों के कूलर, पानी टंकी, टब, गमला इत्यादि की प्रतिदिन सफाई करते रहें। नागरिकों से अपील कि गई है कि जिस किसी व्यक्ति को बुखार आने की स्थिति में डेंगू, मलेरिया व कोरोना जांच करना सुनिश्चित करें ताकि जान बचाया जा सके।

Big News : कोर्ट परिसर में महिला पर सरेआम फायरिंग, वकील बनकर आया और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
गांव पहुंचते ही राष्ट्रपति कोविंद हुए भावुक, माथे पर लगाई मिट्टी, बोले- कभी नहीं सोचा था प्रेसीडेंट बनूंगा
ऐसा था रामायण के मेघनाद का जलवा, राजेश खन्ना को भी लगने लगा था लोकप्रियता से डर…
आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला हो गई प्रेग्नेंट, मेडिकल कैम्प में सोनोग्राफी से हुआ खुलासा
Breaking News : छत्तीसगढ़ में बैल काटकर मांस बेच रहे थे बदमाश, पुलिस की गिरफ्त में आए 8 आरोपी… भेजे गए जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Amidst the activation of monsoon, the commissioner of the corporation inspected मानसून की सक्रियता के बीच निगम आयुक्त ने किया नालों व पुल-पुलियों का निरीक्षण.. अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Next Article More than 9 lakh people have done online registration so far to participate छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन: प्रतिभागी आज रात 12 बजे तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?