ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र में मिले बड़े मांसाहारी जीव के पदचिन्ह, वन विभाग ने शुरू की तलाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaigarhRaipur

छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र में मिले बड़े मांसाहारी जीव के पदचिन्ह, वन विभाग ने शुरू की तलाश

By Mohan Rao
Published: August 6, 2025
Share
बड़े जानवर के पदचिन्ह
SHARE

पदचिन्ह का प्लास्टर कास्ट जांच के लिए भेजा

रायपुर। धरमजयगढ़ वनमंडल में इन दिनों एक बड़े मांसाहारी जंगली जानवर (लार्ज कार्निवोर) की हलचल देखी जा रही है। बीते कुछ दिनों में इसके पदचिन्ह (पंजे के निशान) अलग-अलग इलाकों में मिले हैं, जिसके बाद वन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छाल परिक्षेत्र के ग्राम कोकदार में ग्रामीणों ने खेत के पास किसी बड़े जानवर के पंजे के निशान देखे और तुरंत इसकी सूचना वन अमले को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और निशान की जांच की। शुरुआती तौर पर यह बड़े मांसाहारी जानवर का पदचिन्ह प्रतीत हुआ। इसके बाद वन विभाग की टीम ने लगातार निगरानी शुरू कर दी। 3 अगस्त 2025 को इस तरह के पदचिन्ह फिर लैलूंगा परिक्षेत्र में दिखाई दिए। वन विभाग ने अलग-अलग टीमें बनाकर सतत निगरानी जारी रखी हुई है। पदचिन्ह का प्लास्टर कास्ट (पी.ओ.पी.) तैयार कर लिया गया है जिसे विशेषज्ञों को जांच के लिए भेजा जाएगा।

वन विभाग का कहना है कि 5 अगस्त 2025 को इसी तरह का पदचिन्ह ओडिशा राज्य के अंदर भी देखा गया है, जिसके बाद सुंदरगढ़ वनमंडल के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों से अपील है कि किसी प्रकार के पदचिन्ह या जानवर के दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी वन अमले को सूचना दें। किसी अफवाह पर ध्यान न दें तथा जंगल या खेतों में अकेले जाने से बचें। विभाग की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और लगातार निगरानी कर रही हैं।

Big news: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति रईसी समेत सभी सवारों की मौत, ईरानी एजेंसी का दावा
छात्रों की दक्षताओं का होगा समग्र मूल्यांकन, 4 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बड़ा एलान: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, 101 उपकरण बनेंगे भारत में
दुर्ग जिला मुख्यालय की सड़कें खस्ताहाल, अफसरों को सड़कों की मरम्मत कराने या दोबारा डामरीकरण करने में दिलचस्पी नहीं-अरूण वोरा
ब्रेकिंग न्यूज: गृह विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम बघेल… पुलिस कर्मियों को यथा संभव मिले साप्ताहिक अवकाश…. हुक्काबारों के संबंध में दिए यह निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कौशल से समृद्धि की ओर, सीएम साय ने कहा- कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें, युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर
Next Article जल जीवन मिशन कार्यों में देरी, 45 ठेकेदारों को नोटिस… कलेक्टर ने ठेकेदारों का अनुबंध निरस्त करने की दी चेतावनी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?