ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस पर जमा गंदगी हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

इस पर जमा गंदगी हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय…

By Sonu Sahu
Published: October 27, 2022
Share
SHARE

प्रदूषण आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, प्रदूषक कण चेहरे के रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, जिस वजह से मुंहासे, दाग-धब्बे सुस्त और बेजान त्वचा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अब आपको इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। हाल ही में डेगा ऑर्गेनिक्स की संस्थापक आरती रघुराम ने त्वचा से प्रदूषक कणों और गंदगी को हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय दिए हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

Contents
  • कॉफी और दही का स्क्रब
  • मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
  • फेशियल स्टीम लें
  • नींबू और बेकिंग सोडा
  • सेब के सिरके का फेस मास्क

कॉफी और दही का स्क्रब

यह स्क्रब एक्सफोलिएशन की तरह काम करके चेहरे के रोमछिद्रों को खोलने और इसे साफ करने में मदद कर सकता है। कॉफी एक बेहतरीन सामग्री है जो रोमछिद्रों को गहराई से साफ करके त्वचा को निखारने में मदद कर सकती है, जबकि दही त्वचा को मुलायम बनाता है। लाभ के लिए कॉफी और दही का मिश्रण अपनी त्वचा पर लगाकर तीन से चार मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें और ठंडे पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी चेहरे से गंदगी को बाहर निकालने और इसे एक चमक देने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, यह चेहरे से अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने में सहायक है। लाभ के लिए दो बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो बड़ी चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे लगाएं और 10-15 मिनट चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए इसे हफ्ते में तीन बार लगाएं।

फेशियल स्टीम लें

स्टीम लेने से चेहरे की त्वचा कोमल हो जाती है जिससे डेड स्किन सेल्स के साथ ही धूल, गंदगी और बैक्टीरिया को भी दूर करने में मदद मिलती है। स्टीमिंग से चेहरे के रोमछिद्र खुल जाते हैं जिसके चलते त्वचा को सांस लेने में मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त जब चेहरे की त्वचा पर स्टीमिंग की गर्माहट पड़ती है, तब दिमाग रक्त धमनियों को संदेश भेजता है और चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

नींबू और बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक बेहतरीन क्लींजर और एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। नींबू के साइट्रिक गुण त्वचा के लिए एक ब्राइटनिंग एजेंट के रूप में कार्य करते हैं जो गंदगी को हटाता है और दाग-धब्बों को भी दूर करता है। लाभ के लिए नींबू के रस की कुछ बूंदों को एक चम्मच बेकिंग सोडा के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को त्वचा पर हल्के हाथों से लगाकर उतारें और इसके बाद चेहेर पर मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं।

सेब के सिरके का फेस मास्क

सेब का सिरका कई ऐसे गुणों से समृद्ध होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर गंदगी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच शुद्ध सेब के सिरके को एक छोटी चम्मच एप्पल सॉस के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को साफ चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

मुख्यमंत्री की अपील पर दूरस्थ कालोनियों तक पहुंच रही है ताजे फल और हरी सब्जियां
जिला अस्पताल में पीठ पर पिता को लादकर भटकता रहा बेटा, नहीं मिली व्हीलचेयर या स्ट्रेचर
भिलाई में अग्रवाल समाज कराने जा रहा अनोखी प्रतियोगिता, IPL की तर्ज पर होगा APL… जानिए इसकी खास बातें
वर्मी कम्पोस्ट ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को किया मजबूत, खेती किसानी की लागत में आई कमी
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध, सीएम बोले ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर सरकार देगी 3 करोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नारियल के इस्तेमाल से सेहत को मिलते हैं ये पांच फायदे…
Next Article टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 56 रनों से हराया… ग्रुप में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?