ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कान बहने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

कान बहने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा…

By Sonu Sahu
Published: July 25, 2023
Share
SHARE

मौसम में बदलाव, संक्रमण और साफ-सफाई पर ध्यान न देने जैसे कई कारण हैं, जो कान बहने की समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। इस समस्या से ग्रस्त व्यक्ति के कान से तरल पदार्थ निकलता है और चिकित्सकीय भाषा में इसे ओटोरिया कहते हैं। यह एक आम समस्या है, लेकिन अगर इसका तुरंत समाधान नहीं किया जाए तो इससे कान में जलन और दर्द हो सकता है। आइए इस समस्या से राहत दिलाने वाले 5 घरेलू नुस्खों के बारे में जानें।

Contents
  • सेब के सिरके का करें इस्तेमाल
  • नीम का तेल आएगा काम
  • गर्म सिकाई करें
  • लहसुन भी है प्रभावी
  • तुलसी से मिलेगी राहत

सेब के सिरके का करें इस्तेमाल

सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण पैदा करने वाले कीटाणुओं को मारकर कान का बहना रोक सकते हैं। लाभ के लिए 1 चम्मच सेब का सिरका गर्म पानी में मिलाएं और फिर इस घोल में रुई भिगोकर इसे प्रभावित कान में डालें। जिस कान में रुई है, उसी तरफ करवट लेकर लेट जाएं और रुई को कुछ मिनटों के लिए कान के तरल पदार्थ को सोखने दें। ऐसा आप दिन में 2 बार कर सकते हैं।

नीम का तेल आएगा काम

नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फं गल गुण होते हैं। ये गुण कान के दर्द को कम करने और कान का बहना दूर करने में मदद कर सकते हैं। लाभ के लिए प्रभावित कान में नीम के तेल की कुछ बूंदें डालें। इसके बाद कान को रुई से ढक लें और इसे हटाने से पहले कुछ मिनट के लिए लेट जाएं। जब तक समस्या दूर ना हो तब तक इस नुस्खे को रोजाना 2 बार दोहराएं।

गर्म सिकाई करें

अगर आपके कान बहने का कारण संक्रमण है तो गर्म सिकाई की मदद से इसे दूर किया जा सकता है। लाभ के लिए हॉट पैड से प्रभावित कान की सिकाई करें। अगर हॉट पैड न हो तो गैस पर तवे को गर्म करें और फिर एक सूती कपड़े की कई तह बनाकर उसे गर्म तवे से लगाएं। इसके बाद इससे कान की सिकाई करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

लहसुन भी है प्रभावी

कान का बहना रोकने में लहसुन भी काफी मदद कर सकता है। लाभ के लिए लहसुन की 1-2 कली को थोड़े से तिल के तेल या फिर सरसों के तेल में गर्म कर लें और फिर इसे ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इयरबड की मदद से प्रभावित कान में यह तेल डालें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करते रहने से कान का बहना रूक जाएगा।

तुलसी से मिलेगी राहत

कान का बहना दूर करने के लिए तुलसी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका कारण है कि तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो कान में जमा गंदगी को दूर कर उसकी सफाई करने में सहायक है। लाभ के लिए कुछ तुलसी की पत्तियों को पीसकर प्रभावित कान में लगाएं। इससे आपको जल्द समस्या से राहत मिलेगी। रोजाना दिन में 2-3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

राज्यपालों के सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, पीएम मोदी व उपराष्ट्रपति धनकड़ से की मुलाकात
प्रदेश के नौ और स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों की शौर्यता को किया नमन
गायों की मौत पर सीएम बघेल हुए सख्त: बिलासपुर कलेक्टर को दिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश
100 मिलियन पार, मोदी का परिवार, सीएम साय बोले- सर्वाधिक फॉलोवर्स वाले वैश्विक नेता बने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोडिय़ा के हरेली महोत्सव में हुआ पारंपरिक खेलों का महामुकाबला कोडिय़ा के हरेली महोत्सव में हुआ पारंपरिक खेलों का महामुकाबला
Next Article हर वर्किंग वुमेन को पॉश एक्ट के बारे में होनी चाहिए जानकारी, हैरेसमेंट की रिपोर्ट करने में होगी आसानी…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?