ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वस्थ रहने के लिए डेली रूटीन में अपनाएं ये 12 नियम पालन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

स्वस्थ रहने के लिए डेली रूटीन में अपनाएं ये 12 नियम पालन

By @dmin
Published: August 10, 2020
Share
SHARE

स्वस्थ रहने के लिए इंसान तरह-तरह की बातों पर ध्यान जरूर देता है लेकिन कुछ ऐसी छोटी बातें भी होती हैं जिनको नजरअंदाज करना सेहत के लिए भारी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे ही कुछ खास और बेहतरीन नियमों के बारे में आज यहां आपको बताया जाएगा, जो कि सेहतमंद बने रहने के लिए डॉक्टरों के द्वारा भी सुझाए जाते हैं।
यह ना केवल आपकी दिनचर्या में सुधार लाएंगे बल्कि कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से भी आपको बचाए रख सकते हैं। इन 12 नियमों के बारे में आपको नीचे बिंदुवत रूप में बताया जा रहा है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढि़ए और अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए भरपूर प्रयास करिए।
रोज सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को निकालने और पेट को साफ करने के लिए बहुत जरूरी होता है।
सुबह नाश्ते में कुछ खाने के बाद ही आपको चाय पीनी चाहिए, नहीं तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
कब्ज से पीडि़त लोगों को शाम के समय पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करके भी कब्ज से राहत पाई जा सकती है।
दांतों की अच्छी देखभाल के लिए रात को सोने से पहले दांत साफ करें और उसके बाद एक गिलास पानी पीकर ही सोएं।
खाना खाने के दौरान कभी भी पानी ना पिएं। इससे पाचन क्रिया पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है और आप भरपेट खाना भी नहीं खा सकते हैं। खाना खाने के हमेशा आधे घंटे बाद ही पानी पिएं।
रात में सोते समय अपने आसपास मोबाइल फोन ना रखें। इसमें कनेक्ट होने वाली रेडियो एक्टिव किरणें आपके दिमाग को सोते समय नुकसान पहुंचा सकती हैं।
प्रतिदिन एक्सरसाइज या फिर योग का अभ्यास जरूर करें। यह आपको कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाए रखेगा।
फोन से बात करते वक्त कॉल का जवाब हमेशा बाएं कान से दें। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, बाएं कान से फोन का जवाब देने के कारण फ्रीक्वेंसी बेहतरीन रहती है और रेडियो एक्टिव किरणों का प्रभाव भी बहुत कम हो जाता है।
खाना खाने के बाद सौंफ या फिर थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं। इससे पाचन क्रिया भी अच्छी होती है।
आयुर्वेद के अनुसार, रात के समय दही का सेवन करने से बचना चाहिए। यह म्यूकस के डेवलप होने की संभावना को बढ़ा देता है।
अक्षय कुमार की फिटनेस के बारे में तो आप सभी लोग जानते ही होंगे। वह शाम को 6:00 बजे के बाद खाना नहीं खाते हैं। इसलिए आपको भी कोशिश करनी चाहिए कि शाम 6:00 बजे के बाद हैवी डायट न लें।
फ्रिज में रखे हुए ठंडे पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। यह न केवल गले के लिए हानिकारक होता है बल्कि आपकी सेहत को भी कई नुकसान पहुंचा सकता है।

एसआर हॉस्पिटल व पैरामेडीकल कालेज ने कोलकाता कांड का जताया विरोध, स्टूडेंट्स व स्टाफ ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
क्या आपको पता है हाथ से खाना खाने के ये फायदे…
नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोकने पूरे प्रदेश में हो रही कार्रवाई, औषधि व पुलिस विभाग का संयुक्त अभियान
बस्तर के आसना में खुलेगा राज्य का पहला वन विज्ञान केन्द्र, संचालन के लिए सलाहकार समिति बनी
पेट से लेकर डायबिटीज तक की समस्या होगी दूर, नाश्ते में इन अनाजों को करें शामिल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मणिपुर में आज एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप मणिपुर में आज एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
Next Article Now New Zealand offers to host IPL 2020, Sri Lanka and UAE already in queue Patanjali बन सकती है IPL 2020 की स्पॉन्सर, बाबा रामदेव की कंपनी दिखा रही दिलचस्पी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?