ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर फोकस : गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासन सख्त
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामला : रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर गिरफ्तार
September 18, 2026
बंदूक की जगह हाथ में आशीर्वाद का दिया, अबूझमाड़ में हिंसा के अंधेरे से जनसेवा और आत्मनिर्भरता की नई सुबह
September 18, 2026
रेलवे स्कूलों में ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
September 18, 2026
शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने PSSOU ने किए दो महत्वपूर्ण MOU
September 18, 2026
अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप के लिए बोस्निया रवाना
September 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर फोकस : गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासन सख्त

By Poonam Patel Published June 15, 2026
Share
मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर फोकस : गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासन सख्त
मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर फोकस : गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासन सख्त
SHARE

रायपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में बेमेतरा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

सीएमएचओ कार्यालय में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में डॉ. रोहलेडर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता केवल योजनाओं के संचालन से नहीं, बल्कि उनके जमीनी प्रभाव से तय होगी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान और नियमित निगरानी को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए शून्य होम डिलीवरी के लक्ष्य की दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, वित्तीय प्रबंधन और ऑनलाइन स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणालियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक गर्भवती महिला का जननी पोर्टल पर पंजीयन, बच्चों का यू-विन पोर्टल पर रिकॉर्ड और टीबी मरीजों की जानकारी निक्षय पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से दर्ज की जाए। डॉ. रोहलेडर ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं में डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता बेहतर परिणामों की आधारशिला है।

मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रत्येक मृत्यु प्रकरण की गहन समीक्षा, कारणों का विश्लेषण और सुधारात्मक उपायों को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एसएनसीयू, एनबीएसयू और एचडीयू जैसी विशेष इकाइयों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में सघन कुष्ठ खोज अभियान, पल्स पोलियो अभियान और टीबी मुक्त पंचायत अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों को माइक्रोप्लानिंग मजबूत करने, फील्ड टीमों को प्रशिक्षित करने तथा उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। डॉ. रोहलेडर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसके लिए फील्ड विजिट बढ़ाने, रेफरल व्यवस्था को मजबूत करने और तकनीक आधारित निगरानी तंत्र को प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

You Might Also Like

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामला : रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर गिरफ्तार

बंदूक की जगह हाथ में आशीर्वाद का दिया, अबूझमाड़ में हिंसा के अंधेरे से जनसेवा और आत्मनिर्भरता की नई सुबह

रेलवे स्कूलों में ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने PSSOU ने किए दो महत्वपूर्ण MOU

अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप के लिए बोस्निया रवाना

Poonam Patel June 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रक्तदान से मिलता है कई जरूरतमंदों को नया जीवन रक्तदान से मिलता है कई जरूरतमंदों को नया जीवन
Next Article लगभग 12 लाख रुपए की लागत से नहर मरम्मत कार्य पूर्ण निष्क्रिय सिंचाई योजना को मिला नया जीवन, गुतकिया के किसानों को मिलेगी वर्षभर सिंचाई सुविधा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?