ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमीन भर्ती परीक्षा हेतु उडनदस्ता दल नियुक्त- 7 दिसंबर को होगी परीक्षा
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhEducationFeaturedRaipur

अमीन भर्ती परीक्षा हेतु उडनदस्ता दल नियुक्त- 7 दिसंबर को होगी परीक्षा

By Poonam Patel Published November 21, 2025
Share
अमीन भर्ती परीक्षा
SHARE

कोरिया ।  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा आगामी 07 दिसंबर 2025, रविवार को पूर्वान्ह 12:00 से 02:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू एवं नकलमुक्त संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलाकर उडनदस्ता दल नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों के भीतर तथा परिसर के बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखेंगे।

उडनदस्ता दल में नायब तहसीलदार बैकुंठपुर शुभ कोसले, तहसीलदार पटना प्रतीक जायसवाल, पुलिस आरक्षक राजेश शांडिल्य, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद सिंह, शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुंठपुर के सहायक प्राध्यापक भूपेन्द्र सिंह तथा शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक वरुण कुशवाहा शामिल हैं। उड़नदस्ता दल को परीक्षा समाप्ति के दो घंटे के भीतर निर्धारित प्रपत्र सूचना समन्वयक केंद्र में जमा करना होगा।

परीक्षार्थियों हेतु दिशा -निर्देश

व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य है। सुबह 11:30 बजे के बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा और किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

पोशाक संबंधी नियम

परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनकर आएं। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी तथा गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पूर्णतः वर्जित हैं। केवल बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर पहनने की अनुमति होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, जहां उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा। परीक्षा केंद्र में चप्पल पहनकर आना अनिवार्य है। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना सख्त प्रतिबंधित है। परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। परीक्षार्थी केवल काले या नीले बॉल पेंड लेकर ही परीक्षा में शामिल हों।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

Poonam Patel November 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोपरा जलाशय को मिलेगा रामसर स्थल का दर्जा… राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने केन्द्र को भेजा प्रस्ताव
Next Article छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण की पहल : वेटलैंड मित्र अभियान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?