ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Flower Show: रंग-बिरंगे फूलों ने किया लोगों को आनंदित, शासन की योजनाओं के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Flower Show: रंग-बिरंगे फूलों ने किया लोगों को आनंदित, शासन की योजनाओं के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

By Om Prakash Verma
Published: January 15, 2023
Share
Flower Show: रंग-बिरंगे फूलों ने किया लोगों को आनंदित, शासन की योजनाओं के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र
Flower Show: रंग-बिरंगे फूलों ने किया लोगों को आनंदित, शासन की योजनाओं के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र
SHARE

राजेन्द्र पार्क में भव्य पुष्प प्रदर्शनी का विधायक,महापौर व पर्यावरण प्रभारी ने फीता काट कर किया शुभारंभ
लोगो के बीच बना राम वन गमन पथ आकर्षण का केंद्र, भव्य फ्लावर शो में रंग-बिरंगे फूलों ने लोगो को किया आनंदित:
फ्लॉवर शो में उमड़ी भीड़,विधायक,महापौर सहित सैकड़ों आम जनता ने उठाया लुफ्त:
दुर्ग। नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा रविवार को फ्लावर शो का आयोजन किया गया। जी.ई रोड स्थित राजेंद्र पार्क में फ्लावर शो पुष्प प्रदर्शनी देखने सुबह से रात्रि तक लोग जुटते रहे। यह भव्य फ्लावर शो का चौथा वर्ष भी किया गया। भव्य फ्लावर शो में लोगों ने विभिन्न प्रजाति के रंग-बिरंगे फूलों को देखकर खासे आनंदित हुए। वहीं बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में पर्यावरण से संबंधित कलाकृति उकेर कर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। चाक से दीए बनाने के स्टाल में बच्चों की कतार लगी रही। यहां बच्चों ने अपने हाथों से दीए बनाकर काफी उत्साहित नजर आए। भव्य फ्लावर शो में लोगों के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया था।

पूरे भव्य फ्लावर शो के दौरान विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, राजेन्द्र साहू, सभापति राजेश यादव, अलताप अहमद पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की प्रभारी सत्यवती वर्मा व अन्य सक्रिय रहे। वे फ्लावर शो में फूलों की प्रदर्शनी, शासन की योजनाओं से संबंधित माडल और अन्य स्टालों का जायजा लेकर लोगों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, पूर्व विधायक प्रतिभा चन्द्राकर, क्षितिज चंद्राकार, एमआइसी प्रभारी दीपक साहू, जयश्री जोशी, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, मदन जैन, राज कुमार नारायणी, पार्षद श्रद्धा सोनी, विजेंद्र भारद्वाज, नजहत परवीन, सतीश देवांगन, काशीराम रात्रे, संदीप वोरा, अजय गुप्ता, रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर,उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता राजेंश पांडेय,आरके पालिया, जितेंद्र समैया, अनिल सिंह, अनूप वर्मा,अनीस रजा,प्रकाश गीते, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, निखिल खिचरिया बृजमोहन तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि दुर्ग निगम द्वारा लगातार चौथे वर्ष फ्लावर शो का आयोजन किया गया। लोगो की अच्छी भीड़ देखने को मिली।

माडलों ने किया आकर्षित
फ्लावर शो में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माडलों ने आगंतुकों को आकर्षित किया। इन माडलों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, गौठान, गोबर से बने पेंट,पौनी पसारी योजना, गोधन योजना, श्री धवंतरि मेडिकल योजना, गौठान की योजना,शासन के 4 वर्ष बेमिसाल सहित अन्य शामिल रही।राजेन्द्र पार्क भव्य फ्लॉवर शो में रामवन गमन पथ बना लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र माडलों के स्टालों में लोगों की खासी भीड़ जुटी। कार्यक्रम में पर्यावरण सुधार का संदेश दिया गया। छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। आमजनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तमाम प्रदर्शनी लगाई गई थी। साथ ही विभिन्ना प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टाल ने भी लोगों को लुभाया।

फूलों की आकृतियों ने लोगों को लुभाया
विभिन्ना प्रकार से फूलों और फलों को आकार देकर आकर्षित ढ़ंग से प्रदर्शनी में लगाई गई, जो आगंतुकों को लुभाती रही। इसमें फूलो से कलश, फूलों की अन्य आकृतियों को आकर्षक ढंग से बिखेरा गया था। छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित स्लोगन व अन्य प्रदर्शनी भी लोगों का ध्यान आकृष्ट करते रही। आयोजन स्थल पर ही लोक संस्कृति का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों और कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

विजेताओ पुरस्कृत किया गया
नगर निगम द्वारा फ्लावर शो में लोगों की भागीदारी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए लोगों को भी स्टाल अलाट किए गया। जिंसमे निगम प्रशासन स्टाल लगाने वालों का मूल्यांकन किया और जो उत्कृष्ट लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जेएसडब्ल्यू पेंट्स के नए पिक्सा अभियान के तहत भारतीय ग्राहकों को सशक्त बनाना ही सवालिया का लक्ष्य
संविधान दिवस के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर साल भर चलेगा स्मरणोत्सव, राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे संविधान की प्रस्तावना वाचन
CG Breaking : बीजापुर में मुखबिरी के शक में पूर्व सरपंच की हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल
दस्तक: तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आज केरल पहुंचेगा मानसून
मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेंगे विकास की राह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश, एक सप्ताह बाद होने वाली थी सगाई… जांच में जुटी पुलिस
Next Article छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी चैंपियन बनी भिलाई निगम की बालिका टीम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?