ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि केन्द्रों में खामियां : रायपुर में 3 केन्द्रों को नोटिस, बालोद में 2 केन्द्रों पर लगा बैन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कृषि केन्द्रों में खामियां : रायपुर में 3 केन्द्रों को नोटिस, बालोद में 2 केन्द्रों पर लगा बैन

By Mohan Rao
Published: September 2, 2025
Share
कृषि केन्द्रों का निरीक्षण
SHARE

रायपुर। कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की गुणवत्ता एवं उनके विक्रय पर पूरे प्रदेश में निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में विभाग की टीम द्वारा जांच कर अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत हसौद, झरप एवं देवरघटा में संचालित 3 कृषि विक्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं अनियमितता पाए जाने पर बालोद में दो केन्द्रों में विक्रय पर प्रतिबंद लगा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मनोहर कुमार रात्रे द्वारा मेसर्स उदय ट्रेडर्स, हसौद, लहरे  कृषि केन्द्र, झरप एवं भानू किसान समृद्धि केन्द्र, देवरघटा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीओएस स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर, स्कंध पंजी का संधारण और प्रदर्शन बोर्ड का चस्पा नहीं पाए जाने जैसी अनियमितताएँ पाई गईं। इस पर तीनों विक्रय केंद्र संचालकों को उर्वरक (नियंत्रण) आदेश-1985 के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि किसानों को खरीफ फसल हेतु उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता युक्त खाद एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नकली खाद निर्माण, कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य पर विक्रय करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में उर्वरक निरीक्षक एवं कीटनाशी निरीक्षक द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं कीटनाशक उपलब्ध हो सके।

बालोद में 2 कृषि केन्द्रों में उर्वरक विक्रय प्रतिबंधित
उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर कृषि विभाग की टीम द्वारा बालोद विकासखण्ड के मेसर्स सार्थक कृषि केन्द्र, बालोद तथा गुरूर विकासखण्ड के मेसर्स हर्ष कृषि केन्द्र, पलारी में उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगाए जाने की कार्यवाही की गई है। इस संबंध में दोनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं उप संचालक कृषि के निर्देशन में जिले में उर्वरक प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। 28 अगस्त 2025 को अनुविभागीय कृषि अधिकारी महेश कुमार, सहायक संचालक कृषि जे.आर. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी केशव राम पिस्दा, कृषि विकास अधिकारी टिकेन्द्र कुमार पटेल (गुरूर) एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संनत कुमार भेड़िया द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान वहां अनियमितता का मामला पकड़ में आया जिसके फलस्वरूप उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा उर्वरक (संचालन नियंत्रण) आदेश 1973 में निहित प्रावधानों के तहत यह कार्यवाही की गई। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में गुणवत्ता नियंत्रण अंतर्गत उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

सीएसईएम के खिलाफ सीबीआई का ‘ऑपरेशन मेघचक्र’, 20 राज्यों में 56 ठिकानों पर रेड
रतनपुर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा
भिलाई शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने चलाया जा रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान…व्यापारियों ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने दोहराया संकल्प
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली हुए टीम से बाहर
एयरपोर्ट कस्टम टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 एयरगन पकड़ीं, नकदी समेत अन्य सामान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जांच में मिली अनियमितता, बलौदा बाजार-भाटापारा में 5 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी
Next Article सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत, देर रात दो ग्रामीणों की गला रेतकर कर दी हत्या

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?