भोपाल। मंगलवार को एक साथ पांच वंदेभारत एक्सप्रेस को शुरू किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सहित पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भोपाल से इंदौर व जबलपुर के अलावा रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।




