ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर में ट्रेलर की चपेट में आने से कार सवार पांच लोगों की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

जशपुर में ट्रेलर की चपेट में आने से कार सवार पांच लोगों की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: December 9, 2025
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तीन दिन पहले कार सवार पांच लोगों की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रेलक चालक फरार हो गया था। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक ग्राम भंडारों  थाना बरही जिला हजारीबाग झारखंड निवासी रियाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के ट्रेलर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

गौरतलब है कि 6 व 7 दिसंबर की दरम्यानी रात थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत  ग्राम लोरो से पतराटोली के मध्य  नेशनल हाइवे 43 पर पंडरी पानी मोड़ पर एक ट्रेलर व एक i 20 कार की आपस में टक्कर होने की सूचना पर  घटना स्थल से ग्रामीणों की सहायता से,  कार सवार सभी 05  घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस से   हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां जांच उपरांत डॉक्टरों के द्वारा सभी पांचों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के द्वारा सभी शवों का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया था।

मृतकों में अंकित तिग्गा पिता स्व. दिलीप तिग्गा उम्र 16 वर्ष, राधेश्याम यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 26 वर्ष, उदय चौहान पिता कृष्णा राम चौहान उम्र 18 वर्ष, दीपक प्रधान पिता अमर प्रधान उम्र 18 वर्ष व सागर तिर्की पिता राफेल तिर्की उम्र 22 वर्ष शामिल हैं। सभी ग्राम खटंगा थाना दुलदुला के निवासी थे। मामले में पुलिस के द्वारा ट्रेलर चालक के विरुद्ध थाना दुलदुला में बी एन एस की धारा 281,106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण का आरोपी वाहन चालक घटना के बाद से ही फरार था जिसकी पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही थी। पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रेलर चालक रियाजुद्दीन उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम भंडारों , थाना बरही, जिला हजारीबाग (झारखंड) को दुलदुला क्षेत्र से ही हिरासत में ले लिया गया है, व उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रेलर को भी जब्त कर लिया गया है। पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेलर चालक   मुंबई से लोहे- सीमेंट की इंडस्ट्रियल पाइप को लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था, इसी दौरान थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंडरी पानी मोड़ के पास, उसके द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए, सामने से आ रही,i 20 कार को ठोकर मार दी गई थी।

पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रेलर चालक रियाजुउद्दीन के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले की कार्यवाही व आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक अलेक्सियूस तिग्गा व अकबर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि दुलदुला क्षेत्र में हुई दुर्घटना के आरोपी ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

Big news : महापौर व अध्यक्षों का आरक्षण टला, अब इस दिन होगा आरक्षण… विभाग ने जारी किया आदेश
गृहमंत्री ने मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
राजिम पहुंचे सीएम बघेल ने कहा: राजिम सिर्फ एक शहर नहीं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक भी
CG Weather Update: गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, तेज अंधड़ के साथ बिजली गिरने की संभावना
सदैव आत्म सम्मान से जीता है किन्नर समाज: सुश्री उइके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डबरी निर्माण से बढ़ा जल संरक्षण, ग्रामीणों के लिए खुल रहे आय के नए रास्ते
Next Article अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?