ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Fit Bhilai Movement :  5000 लोगों ने लगाई विधायक देवेंद्र संग दौड़, 10 साल के बच्चे भी हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Fit Bhilai Movement :  5000 लोगों ने लगाई विधायक देवेंद्र संग दौड़, 10 साल के बच्चे भी हुए शामिल

By Mohan Rao
Published: October 9, 2023
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के तत्वावधान में दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ द्वारा  रविवार शाम 4 बजे से फिट भिलाई मूवमेंट के अंतर्गत 6 किमी की भिलाई मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में विभिन्न खेल संघों, भिलाई, दुर्ग के युवा भिलाई नगर विधायक के साथ दौड़े। लगभग 5000 बालक-बालिका एवं पुरुष- महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। भिलाई मैराथन दौड़ का प्रारंभ इस्पात क्लब सेक्टर-1 (क्रिकेट ग्राउण्ड) से ए मार्केट सेक्टर-1 होते हुए इक्विपमेंट चौक सेक्टर-1 से सेक्टर-2 चौक से सेंट्रल एवेन्यु रोड होते हुये पुलिस पेट्रोल पंप (कोतवाली, सेक्टर-6) से बाएं मुड़कर कलामंदिर से मोन्यूमेंट पार्क होते हुये शहीद गार्डन, सिविक सेंटर में समाप्त हुई।

भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने मैराथन दौड़ने वाले युवाओं में जोश भरा। युवाओं के साथ विधायक ने बाजी जमकर दौड़ लगाई। जिन्हें देख कर युवाओ ने भी दम भरा। युवाओ का उत्साह इस मैराथन में देखते बन रहा था। इसमें अलग अलग समुख में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के प्रथम समूह में सब-जुनियर बालक एवं बालिका आयु 10 वर्ष से 14 वर्ष तक, द्वितीय समूह में जुनियर बालक एवं बालिकाआयु 15 वर्ष से 18 वर्ष तक, तृतीय समूह में यूथ पुरुष एवं महिला आयु 19 वर्ष से 29 वर्ष तक तथा चतुर्थ समूह में सीनियर पुरुष एवं महिला आयु 30 वर्ष से अधिक के लोग शामिल हुए।

भिलाई मैराथन दौड़ की समाप्ति के पश्चात समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शहीद पार्क, सिविक सेंटर, भिलाई में संध्या 6 बजे से भिलाई नगर के माननीय विधायक देवेन्द्र यादव, महासचिव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन एवं अध्यक्ष दुर्ग जिला ओलम्पिक एसोसियेशन के मुख्य आतिथ्य में किया गया। देवेन्द्र यादव जी द्वारा भिलाई मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले सभी आयु वर्गो के बालक/बालिका एवं पुरुष/महिला वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को नगद पुरुस्कार राशि एवं सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया  गया।  इस अवसर पर भिलाई नगर के महापौर श्री नीरज पाल, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के पदाधिकारीगण दुर्ग जिला महासचिव सुमित पवार एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

शैतानी या लापरवाही: फिर बहा 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी, एफआईआर दर्ज, दो लोगों को नोटिस जारी
राहुल ने किया बस्तर पपीता के स्टाल का अवलोकन
विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र: क्वारंटाइन हो रहे ठेका श्रमिकों के वेतन को लेकर कही यह बात
देश को बदनाम करने की साजिश रचने वाले हमारी चाय को भी नहीं छोड़ रहे, असम में बोले मोदी
असम और त्रिपुरा में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 55 लोगों की मौत, 19 लाख लोग हुए प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, सात की मौके पर मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, सात की मौके पर मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू
Next Article औषधीय पौधों की खेती का सफल प्रयास - छत्तीसगढ़ के किसानों में जगी नई आस औषधीय पौधों की खेती का सफल प्रयास – छत्तीसगढ़ के किसानों में जगी नई आस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?