ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeaturedRaipur

जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र

By Poonam Patel
Published: November 25, 2026
Share
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण
SHARE

धमतरी। जिले में मत्स्य पालन को आजीविका, स्वरोजगार और आय संवर्धन के एक प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। मत्स्य पालकों को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के प्रत्येक विकासखंड में एक-एक मछली दाना केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इससे मत्स्य पालकों को मछलियों के लिए गुणवत्तापूर्ण आहार आसानी से उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें इसके लिए दूरस्थ स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इसी क्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने बीते मंगलवार को ग्राम सियादेवी स्थित कृषि महाविद्यालय के समीप संचालित मत्स्य पालन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य पालक खेमिन बाई से चर्चा कर उनके व्यवसाय की शुरुआत, पालन की तकनीक, मछलियों एवं झींगों के उत्पादन, आहार की उपलब्धता तथा व्यवसाय में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी ली।

मत्स्य पालक खेमिन बाई ने बताया कि वे वर्ष 2020 से मत्स्य पालन के व्यवसाय से जुड़ी हैं। मछली पालन के साथ-साथ झींगा पालन भी कर रही हैं। मछलियों के लिए आवश्यक आहार उन्हें धमतरी से खरीदकर लाना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर ही मछली दाना एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए, ताकि उनके समय और परिवहन व्यय में कमी आए तथा व्यवसाय अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बन सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि संबंधित परिसर में आठ डबरियों और दो तालाबों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा कुकरेल क्षेत्र में भी लगभग 50 डबरियों का निर्माण कराया गया है। मत्स्य पालन गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एबीसी के माध्यम से मछलियों के लिए आवश्यक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं के तहत समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं अन्य जरूरी सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

कलेक्टर ने मत्स्य पालन की संभावनाओं को देखते हुए उत्पादन बढ़ाने, उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा अधिक से अधिक किसानों और ग्रामीण परिवारों को इस गतिविधि से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन कृषि के साथ आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में विकसित हो सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि मत्स्य पालकों को उत्पादन से लेकर आहार की उपलब्धता और तकनीकी मार्गदर्शन तक आवश्यक सुविधाएं सुलभ हों, जिससे जिले में मत्स्य पालन को संगठित एवं व्यावसायिक गतिविधि के रूप में प्रोत्साहन मिल सके। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा, एसडीएम मनोज मरकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश
रायगढ़ में दर्दनाक घटना : जन्मदिन की पार्टी मनाई और बबूल के पेड़ पर झूल गए दो दोस्त
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे भिलाई : नेहरू नगर के भेलवा तालाब के पास किया मिलेट्स कैफे का लोकार्पण
आंबेडकर और फुले का जिक्र, कारोबार की फिक्र… ‘मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया, रविवार को कोलंबो में बारिश का अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रुआबांधा में शुरू हुई नई पुलिस चौकी, पांच वार्ड की सुरक्षा पर रहेगा फोकस
Next Article किसानों की आय बढ़ाने मखाना खेती और दुग्ध व्यवसाय को मिलेगा प्रोत्साहन पर्यटन, मखाना उत्पादन और दुग्ध व्यवसाय से संवरेगी नगरी-सिहावा की तस्वीर

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?