रायपुर। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शनिवार को पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है। भारत व न्यूजीलैंड के बीच आज सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इससे पहले हैदराबाद में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। आज क मुकाबला जीतकर भारत सीरीज पर कब्जा जमाना चाह रही है। दोपहर 1:30 बजे से मैच शुरू होगा। तो आइए जानते हैं रायपुर के पिच की क्या हैं कंडीशन।

रायपुर शहर पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी कर रहा है। 60 हजार से अधिक दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम की सभी टिकटें बिक चुकी हैं। कप्तान रोहित के फैन्स रायपुर में एक शतक देखना चाह रहे हैं। पिछले तीन सालों से राहित के बल्ले से वनडे में शतक नहीं आया है। इस दौरान रोहित शर्मा ने 15 वनडे मैच खेले हैं। रायपुर वनडे मैच को लेकर फैन्स को भी काफी उम्मीदे हैं।
बल्लेबाजों को मदद करेगी रायपुर की पिच
रायपुर की पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल जाना जाता है और उम्मीद की जा रही है कि बल्लेबाजों को आज एक बार फिर पिच का फायदा मिलेगा। हालांकि तेज गेंदबाजों को खेल के दूसरे हाफ में कुछ मदद मिल सकती है, जबकि मिडिल ओवर्स में स्पिनर उपयोगी हो सकते हैं। कुल मिलाकर रायपुर की पिच बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों के लिए भी उपयोगी हो सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करेगी।
यह हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।




