ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CM साय कैबिनेट की पहली बैठक : छत्तीसगढ़ में गरीबों को मिलेंगे 18 लाख पीएम आवास, पूरी होंगी पीएम मोदी की गारंटियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

CM साय कैबिनेट की पहली बैठक : छत्तीसगढ़ में गरीबों को मिलेंगे 18 लाख पीएम आवास, पूरी होंगी पीएम मोदी की गारंटियां

By Mohan Rao
Published: December 14, 2023
Share
सीएम साय के नेतृत्व में केबिनेट की बैठक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बाद गुरुवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीबों को आवास देने का फैसला लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में पीएम मोदी की सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा। बैठक के बाद सीएम साय ने प्रेसवार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।

सीएम साय ने बताया कि सरकार के शपथ के बाद आज पहली कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के सचिवों से परिचय लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही मोदी की गारंटियों को लागू किया जाएगा। आज कैबिनेट की बैठक में 18 लाख गरीबों को आवास देने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा 25 दिसंबर को धान पर दो साल का बोनस दिया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

इससे पहले नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कृषक उन्नत योजना, धान खरीदी, पीएम आवास सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। केबिनेट की बैठक में कृषक उन्नत योजना, 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदी, किसानों को एकमुश्त राशि का भुगतान, 18 लाख पीएम आवास, दो सालों के अंदर हर घर नल कनेक्शन, महतारी वंदन योजना, दो साल का बकाया बोनस 25 दिसंबर को तक, PSC परीक्षा UPSC की तरह पारदर्शी बनाने को लेकर चर्चा हुई।

अंतरराष्ट्रीय पॉलिमर विज्ञान सम्मेलन में आईआईटी भिलाई के शोधकर्ताओं को मिला पुरस्कार
पीएम मोदी ने किसानों के खाते में भेजी सम्मान निधि की 20वीं किस्त, वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय
गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें वोटर टर्नआउट एप, घर बैठे पाएं वोटिंग परसेंटेज की अपड़ेट
तेंदुआ का शिकार: शिकारियों का नहीं मिला सुराग, रेंजर, फारेस्टर और बीट गार्ड को नोटिस…
राज्य का पहला फ्री वाई-फाई सुविधा वाला रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, आभा एप से रजिस्ट्रेशन में मिलेगी बड़ी राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Loksabha News Update: पूरे शीतकालीन सत्र के लिए विपक्ष के 14 सांसद लोकसभा से निलंबित, गलत बर्ताव के चलते हुई कार्रवाई Loksabha News Update: पूरे शीतकालीन सत्र के लिए विपक्ष के 14 सांसद लोकसभा से निलंबित, गलत बर्ताव के चलते हुई कार्रवाई
Next Article बगिया के फूल से अब महकेगा पूरा छत्तीसगढ़, सुशासन से संवरेगा छत्तीसगढ़ - आएगी खुशहाली बगिया के फूल से अब महकेगा पूरा छत्तीसगढ़, सुशासन से संवरेगा छत्तीसगढ़ – आएगी खुशहाली

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?