ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : कोरबा में ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में फायरिंग से मचा हड़कंप, डिमांड लेटर फेंक कर भागा बाइक सवार… जानें लेटर में क्या थी ऐसी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedkorba

Breaking News : कोरबा में ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में फायरिंग से मचा हड़कंप, डिमांड लेटर फेंक कर भागा बाइक सवार… जानें लेटर में क्या थी ऐसी मांग

By Mohan Rao
Published: September 30, 2022
Share
कोरबा के इसी दफ्तर में हुई फायरिंग
SHARE

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त एरिया ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को फायरिंग से हड़कंप मच गया। ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में शनिवार देर शाम फायरिंग हुई। फायरिंग करने वाले एक धमकी भरा पत्र भी फेंककर भागे हैं जिसमें किसी अमन साहू गैंग का नाम लिखा है और कोयला माफियाओं को धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी गई है। देर शाम हुई इस घटना से आसपास दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरकेटीसी ग्रुप के ऑफिस में शाम करीब 7:30 बजे फायरिंग हुई। घटना के समय दफ्तर में कर्मचारी अपने अपने काम में लगे हुए थे। गोली ऑफिस के कांच में लगी। हालांकि इससे कोई घायल नहीं हुआ लेकिन इस कांड ने कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। मौके पर फायरिंग करने वाले ने एक डिमांड लेटर भी फेंका है जिसमें उसने मैनेज करने की बात लिखी है। घटना कोरबा के सीएसईबी थाना क्षेत्र का है।

अमन साहू गैंग का लेटर

डिमांड लेटर में कोयला माफिया को धमकी
फायरिंग करने वाले ने जो डिमांड लेटर छोड़ा है उसमें कोयला माफिया का धमकी दी गई है। लेटर में अमन साहू गैंग व मयंक सिंह का जिक्र है। धमकाने वाले लहजे में लिखा है कि सुशील सिंघल, अमर अग्रवाल जैसे जितने भी कोयला माफिया रायपुर व झारखंड में बैठकर कोयला का साम्राज्य चला रहे हैं वे कान का परदा खोल लें। आम्रपाली से शिवपुरी साइडिंग का मैनज नहीं करने का परिणाम है। यह अंतिम चेतावनी है अमन सिंह गैंग को नजर अंदाज करने की सजा मौत है। झारखड में काम करना है तो मेरे (मयंक सिहं, अमन साहू गैंग) से मैनेज करके ही कर सकते हो।

की जा रही है जांच
देर शाम आरकेटीसी ग्रुप के ऑफिस में अज्ञात बाइक सवार ने गोली चलाई है। बाइक पर हेलमेट लगाकर बाइक सवार आया और फायरिंग करके भाग गया है। मौके पर एक लेटर भी फेंक कर गया है। बाइक सवार की तलाश के लिए नाकेबंदी की गई है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
नवल साव, थाना प्रभारी, सीएसईबी

Breaking: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को ठोकर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मरने वालों में मां-बेटा और मासूम पोती
राज्य में 4 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ ऑनलाईन प्रकृति परीक्षण, अन्य राज्यों से बेहतर रहा छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन
दुर्ग पुलिस ने निकाली बाइक रैली, 100 फीसदी मतदान का संकल्प लेकर शहर में घूमे अफसर
बीईसी के मजदूरों ने वेतन दिलाने पर किया भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र का सम्मान, भेंट मुलाकात के दौरान जताया आभार
व्यापारियों को जागरुक करने भिलाई चेंबर ने शुरू किया अभियान… कलेक्टर व एसपी हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रेन के टायर ने ली एसईसीएल कर्मी की जान, बेरिंग ठीक करने खोल रहा था टायर तभी हुआ जोरदार धमाका
Next Article Букмекерская Контора И Онлайн Казино Mostbet: Лучший Выбо
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?