ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रेनों में फ्रंट लाइन कर्मचारियों को दी जा रही है आग बुझाने की ट्रेनिंग, मंडल की सभी ट्रेनों में चलाया जा रहा अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

ट्रेनों में फ्रंट लाइन कर्मचारियों को दी जा रही है आग बुझाने की ट्रेनिंग, मंडल की सभी ट्रेनों में चलाया जा रहा अभियान

By Mohan Rao
Published: May 3, 2024
Share
रेलवे
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाले ट्रेनों में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है। इसके तहत फ्रंटलाइन कर्मचारियों को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि आपात स्थिति में काम आ सके। वहीं यात्रियों को भी अग्नि सुरक्षा जागरूकता का महत्व बताया जा रहा है।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी दिशानिर्देशानुसार रायपर मंडल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में 01 मई से 07 मई 2024 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है | यात्री सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह सुरक्षित यात्रा वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा के दौरान अग्नि सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना तथा जागरूकता अभियान चलाकर आगजनी की घटनाओं के जोखिम को कम करना है।

इसी कड़ी में रायपुर मंडल द्वारा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों तथा मण्डल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में विभागीय स्तर पर आग की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। गाड़ियों के पैंट्रीकारों व कोचों में अग्नि सुरक्षा की जांच की जा रही है। यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा करते समय अग्नि सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है तथा यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्वलनशील सामानों के साथ यात्रा नहीं करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी प्रतिबंधित सामानों को ट्रेन में नहीं ले जाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आपातकालीन स्थिति में आग की रोकथाम के लिए स्टेशनों और गाड़ियों के कोचों में अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध कराए गए है । साथ ही गाड़ियों व विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत रेलकर्मियों को अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने में दक्ष करने हेतु प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि वे कार्यालयों एवं गाड़ियों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर अग्नि दुर्घटना का बचाव प्रभावी रूप से कर सकें। रेलवे प्रशासन को पूर्ण विश्वास है कि इस अभियान से यात्रियों में बेहतर सुरक्षित यात्रा के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।

उच्चतम स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 61 हजार और निफ्टी 18200 के पार
महतारी वंदन योजना से मातृत्व को संबल, श्यामबती ने बेटियों के भविष्य को दी सुरक्षित दिशा
सत्ता गई पर तेवर नहीं, संजय राउत बोले- ईडी दफ्तर जाएंगे, इन्हें सबक सिखाएंगे
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के मनोनीत अध्यक्ष अजय श्रीमाल ने की कार्यकारिणी की घोषणा
CG News : महासमुंद में भाभी व भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकती मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव : दुर्ग सहित 7 जिलों में ड्राईडे, पांच मई की शाम से 7 मई तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
Next Article Big accident : सब्जी लेकर बाइक पर जा रहे युवक को बस ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?