भिलाई। चरोदा स्थित भिलाई मार्सलिंग यार्ड में खड़ी कोयले से लदी मालगाड़ी की बोगी में आग लग गई। बोगी से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह भिलाई मार्सलिंग यार्ड चरोदा में खड़ी मालगाड़ी के बोगी में आग लग गई। बोगी में कोयला लदा हुआ था और इस वजह से आग फैल गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं विभाग दुर्ग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के प्रयास एक बड़ा हादसा टल गया।




