भिलाई। दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 10 खेत में रखे धान के पैरावट में आग लग गई। पैरावट की आग फैलने लगी थी। मौके से दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पैरावट में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि यह किसी शरारती तत्वों का काम है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 8:30 बजे अग्निशमन कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार थाना बोरी के अंतर्गत ग्राम हिर्री निवासी किसान के निवास स्थान के पास 10 एकड़ में रखे धान की पैरावट में आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन कर्मियों को रवाना किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने पहुंचकर पैरावट की आग पर काबू पाया। इस दौरान अग्निशमन की तीन गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा। इस पूरी कार्रवाई में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह, अग्निशमन अधिकारी कोमल दिल्लीवार, अग्निशमन कर्मी महेंद्र चंदेल, नगर सैनिक जवान राजू लाल, हीरामन डीवहार, फ़ायर ऑपरेटर उत्तरा आदि की सराहनीय भूमिका रही।




