ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एग्रीमेंट का पालन न करने वाले प्रमोटर पर लगा जुर्माना, चार लाख रुपए देने होंगे, दो माह के भीतर भुगतान का निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

एग्रीमेंट का पालन न करने वाले प्रमोटर पर लगा जुर्माना, चार लाख रुपए देने होंगे, दो माह के भीतर भुगतान का निर्देश

By Mohan Rao
Published: June 1, 2023
Share
SHARE

रायपुर।  छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने नियमों के मुताबिक एग्रीमेंट के अनुसार समय सीमा पर सुविधा मुहैया नहीं कराने वाले प्रमोटर पर जुर्माना लगाया है। समय सीमा के भीतर एग्रीमेंट के नियमों का पालन न करने एवं आवेदक पक्ष को सुविधा मुहैया नहीं कराए जाने पर विलंबित अवधि की ब्याज राशि 3 लाख 91 हजार 809 रूपए का जुर्माना लगाया गया और प्रमोटर को दो महीने में संबंधित आवेदक को भुगतान करने का आदेश दिया गया था।

रजिस्ट्रार छ.ग. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक रवि कुमार देशमुख पिता- कौशल प्रसाद देशमुख एवं रमेश कुमार देशमुख पिता शत्रुघन देशमुख ने प्राधिकरण में पंजीकृत शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका एग्रीमेंट प्रमोटर मेसर्स लैण्डमार्क एसोसिएट्स द्वारा पार्टनर सुभाष कुशवाहा स्मृति नगर भिलाई के साथ हुआ था। दोनों पक्षों के बीच जिन बिन्दुओं पर सहमति के साथ एग्रीमेंट किया गया था, समय सीमा बीत जाने के बाद भी प्रमोटर मेसर्स लैण्डमार्क एसोसिएट्स ने प्रोजेक्ट से संबंधित सुविधाएं आवेदक को नहीं दी। आवेदक के द्वारा एग्रीमेंट के नियमों का बार-बार पालन कराई जाने के निवेदन के बाद भी प्रमोटर द्वारा लगातार टाल-मटोल किया जाता रहा।

प्राधिकरण में सुनवाई एवं दोनों पक्षों के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य का विश्लेषण और संबंधित प्रोजेक्ट का कमिश्नर द्वारा अलग से जांच करने पर यह पाया गया कि प्रमोटर द्वारा दोनों पक्षों के बीच हुए एग्रीमेंट का पालन प्रमोटर के द्वारा नहीं किया गया था। प्रकरण में प्रमोटर मेसर्स लैण्डमार्क एसोसिएट्स को दोषी पाया गया था। प्राधिकरण के आदेश अनुसार प्रमोटर द्वारा आवेदक पक्ष को पूरी राशि न देकर केवल 2 लाख रूपये दिया गया था, जबकि 1 लाख 91 हजार 809 रूपये की राशि का भुगतान नहीं किया गया था। आवेदक ने प्रमोटर से बची हुई राशि की प्राप्ति के लिए न्यायालय श्रीमती दीपा कटारे, न्याय निर्णायक अधिकारी के समक्ष मामला प्रस्तुत किया, जिसमें निर्णय लेते हुए प्रमोटर के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया और 29 मई तक निष्पादन शुल्क सहित रूपये 1 लाख 93 हजार 569 रूपए की वसूल कर आवेदक को प्रदान की गई।

गरियाबंद में नक्सलियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़… दो माओवादी ढेर, कोबरा यूनिट का जवान घायल
Good News : रायपुर में आरसीबी खेलेगी मुंबई और केकेआर से मैच… 10 व 13 मई को मैच
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री भिलाई इकाई का सम्मान समारोह: सरंक्षक मंडल के सदस्यों को किया सम्मान
CG Accident : अंबिकापुर में बेकाबू ट्रक की चपेट में आए स्कूटी सवार दो दोस्त, मौके पर मौत
दुर्ग पुलिस के 4 एएसआई बने एसआई, एसएसपी विजय अग्रवाल ने लगाया प्रमोशन बैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ कल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल
Next Article Big Breaking : एनएच 53 में बड़ा हादसा, टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?