ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अटल बिहारी से पहले इन प्रधानमंत्रियों पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अटल बिहारी से पहले इन प्रधानमंत्रियों पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी थीं सुर्खियां

By Sonu Sahu
Published: December 25, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड में अब बायोपिक का ट्रेंड चल रहा है। कई राजनेताओं पर फिल्में बन चुकी हैं। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी नेता अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 98वें जन्मदिवस पर देश-विदेश में लोग याद कर रहे हैं। इसी मौके पर उनकी जीवनी पर बनने जा रही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की पहली झलक देखने को मिली है। फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। अटल वाजपेयी से पहले भी देश के कई प्रधानमंत्रियों पर फिल्में बन चुकी हैं।

Contents
  • अटल बिहारी बाजपेयी
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • जवाहर लाल नेहरू
  • लाल बहादुर शास्त्री
  • इंदिरा गांधी
  • राजीव गांधी

अटल बिहारी बाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक पर आधारित फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक जीवन, एक प्रतिष्ठित कवि होने और लोकप्रिय जन नेता होने की छवि को दर्शकों के सामने दिखाया जाएगा। उत्कर्ष नैथानी ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। इस फिल्म पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव काम शुरू कर चुके हैं। विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली की टीम इस फिल्म को बना रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी जीवन पर आधारित फिल्म बनी है। साल 2019 में पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बड़े पर्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार अदा किया था।

जवाहर लाल नेहरू

जवाहर लाल नेहरू पर एक अमेरिकन डायरेक्टर ने ‘अ डे इन द लाइफ ऑफ प्राइम मिनिस्टर नेहरू’ नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसके लिए फिल्म बनाने वाले ने नेहरू के साथ ब्रेकफास्ट से डिनर तक पूरा दिन बिताया था। डॉक्यूमेंट्री में जवाहर लाल नेहरू को नॉर्थ ईस्ट के नक्शे को लेकर विदेश सचिव और अन्य अधिकारियों से बातचीत करते दिखाया गया है।

लाल बहादुर शास्त्री

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और अपनी सादगी के लिए बेहद लोकप्रिय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर भी फिल्म बनी है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ 12 अप्रैल को रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि लाल बहादुर शास्त्री के ताशकंद समझौता साइन करने के 24 घंटे के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई थी और इसके पीछे के कारण पर अब तक रहस्य बना हुआ है।

इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी पर कई फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें 1975 में आई फिल्म आंधी, 1977 में किस्सा कुर्सी का, 2005 में आई अमु, 2016 में आई अक्टूबर, 2017 में आई इंदु सरकार शामिल हैं।

राजीव गांधी

राजीव गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म तो अब तक नहीं बनी है, लेकिन 2013 में आई ‘मद्रास कैफे’ में उनके प्रधानमंत्री होने के समय का जिक्र है। इस फिल्म में श्रीलंका के गृहयुद्ध में भारतीय हस्तक्षेप और राजीव की हत्या के समय को दर्शाया गया है।

एक माह के लिए बंद रहेगा खारुन ब्रिज, वन वे होगी आवाजाही…. ट्रैफिक पुलिस की एडवायजरी
सम्मान व विदाई समारोह: पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारियों ने एसपी पल्लव से साझा किये अनुभव
हर गांव-शहर में ऐसी संस्था की आवश्यकता, जो महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन के उपयोग और स्वास्थ्यगत समस्याओं के प्रति जागरूक करें: सुश्री उइके
औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करना चाहती है शिवसेना, कांग्रेस ने किया विरोध तो बोली- फिर से इतिहास पढ़े सेक्यूलर पार्टी
महिलाओं ने रैली निकालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस एक्ट्रेस ने रब से है दुआ के लिए सीखी उर्दू…
Next Article CG Accident : जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर पलटी यात्री बस, दो की मौत, 4 से ज्यादा यात्री घायल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?