ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 1200 किमी साइकिल चलाकर बीमार पिता को घर लाने वाली ज्योति पर बनेगी फिल्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

1200 किमी साइकिल चलाकर बीमार पिता को घर लाने वाली ज्योति पर बनेगी फिल्म

By @dmin
Published: May 28, 2020
Share
1200 किमी साइकिल चलाकर बीमार पिता को घर लाने वाली ज्योति पर बनेगी फिल्म
1200 किमी साइकिल चलाकर बीमार पिता को घर लाने वाली ज्योति पर बनेगी फिल्म
SHARE

पटना (एजेंसी)। लॉकडाउन में बीमार पिता को साइकिल पर बैठाकर हरियाणा के गुरुग्राम से 1200 किलोमीटर साइकिल चलाकर बिहार के दरभंगा पहुंचने वाली ज्योति कुमारी को लेकर बॉलीवुड आगे आया है। बॉलीवुड फिल्मकार विनोद कापड़ी बिहार की बेटी ज्योति पर ‘साइकिल गर्ल नाम से फिल्म बनाएंगे।
ज्योति ने साइकिल से 1200 किमी की दूरी तय की थी। विनोद कापड़ी ने कहा, ‘फिलहाल मैं पैदल और साइकिल से घर जाने वाले मजदूरों पर शॉर्ट फिल्म बना रहा हूं लेकिन मैं ज्योति पर एक फिल्म बनाने की तैयारी में हूं। इसके लिए मैंने उनके पिता से अनुबंध भी कर लिया है।
बता दें कि ज्योति दरभंगा जिले की सिरुहुलिया गांव की रहने वाली है। अपना दर्द बयां करते हुए उसने बताया था कि खाने-पीने के लिए हमारे पास पैसे नहीं बचे थे। रुम मालिक भी किराया न देने पर तीन बार बाहर निकालने की धमकी दे चुका था। गुरुग्राम में मरने से अच्छा था कि हम रास्ते में मरें। इसलिए मैंने बीमार पापा से कहा कि आप साइकिल से चलो। मैं आपको ले चलूंगी। पापा नहीं मान रहे थे, लेकिन फिर मैंने जबरदस्ती की और आखिरकार जैसे-तैसे वे मान गए।
ज्योति अपने पिता मोहन पासवान को साइकिल पर बिठा कर हरियाणा के गुरुग्राम से दरभंगा के लिए निकली। इस दौरान रास्ते में कई तरह की परेशानियां आईं लेकिन हर बाधा को ज्योति बिना हिम्मत हारे पार करती गई। कई बार ज्योति को खाना भी नहीं मिला। रास्ते में कहीं किसी ने पानी पिलाया तो कहीं किसी ने खाना खिलाया। उसने 10 मई को गुरुग्राम से चलना शुरू किया और 15 मई की शाम घर पहुंची।

ऑटो चलाने वाले पिता थे चोटिल 

मोहन पासवान गुरुग्राम में किराये पर ऑटोरिक्शा चलाते हैं लेकिन वह चोटिल हो गए थे। उन्होंने ऑटो भी वाहन मालिक को लौटा दिया था। आय का कोई साधन नहीं था तब बेटी के दिए हौसले से पिता ने पुरानी साइकिल ली और बेटी ने पिता को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली।

Big news : सीएम बघेल युवाओं से करेंगे सीधे संवाद, सवालों का भी देंगे जवाब… भेंट मुलाकात की तर्ज पर जुड़ेंगे
रूस ने समुद्र में उतार दी न्यूक्लियर पनडुब्बियां, परमाणु युद्ध का बढ़ा खतरा!
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर नहीं मिलेगी सजा, कई प्रावधानों को हटाने की बन रही योजना
नरवा विकास योजना, ‘कावरा नाला सुदूर वनांचल में लेकर आया विकास का कारवां’
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राजनांदगांव की ऐतिहासिक पहल, 684 विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई नि:शुल्क नीट- जेईई कोचिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नौ राज्यों तक फैला टिड्डियों का आतंक, इनसे निपटने प्रशासन ने कसी कमर नौ राज्यों तक फैला टिड्डियों का आतंक, इनसे निपटने प्रशासन ने कसी कमर
Next Article आईएएस अफसरों के बाद बदले गए 14 डिप्टी कलेक्टर: जाने किसे कहां भेजा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?