ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिलीपीन्स में फिर सक्रिय हुआ ज्वालामुखी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

फिलीपीन्स में फिर सक्रिय हुआ ज्वालामुखी

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

By India City News, 14 January, 2020, 15:00

तालिसे शहर । फिलीपीन्स की राजधानी मनीला के नजदीक ताल ज्वालामुखी से राख और धुंआ निकलना शुरु हो गया है। इसके बाद ज्वालामुखी में विस्फोट होने की आशंका के चलते अलर्ट घोषित किया गया है। इसकी वजह से सैंकड़ों विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ताल ज्वालामुखी से राख निकलने, भूंकप के झटकों और गर्जन की आवाज के मद्देनजर आस पास के इलाके को खाली कराया जा रहा है। ताल के आस पास के क्षेत्र में स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और फिलीपीन्स स्टॉक एक्सचेंज को सोमवार को एहतियातन बंद रखा गया। विमानन अधिकारियों ने बताया कि वे मनीला के नीनॉय एक्वीनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान सेवाएं बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। ज्वालामुखी से निकल रही राख के कारण विमानों की उड़ान पर रविवार को रोक दी गई थीं। अब तक करीब 240 उड़ान रद्द की गई हैं। फिलीपीन की भूकंप एजेंसी ने रविवार को चेतावनी दी कुछ घंटों या आने वाले दिनों में ज्वालामुखी में घातक विस्फोट हो सकता है। इससे निकलने वाली राख से वहां से उड़ने वाले विमानों को खतरा हो सकता है। विमानन अधिकारियों ने राख के बादल के 50,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मनीला स्थित नीनॉय एक्वीनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों को रविवार को स्थगित करने का आदेश दिया। सरकार के भूकंप विशेषज्ञों ने पाया है कि लावा ताल ज्वालामुखी के मुख की ओर आ रहा है। मनीला से 65 किलोमीटर दक्षिण स्थित यह देश का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है और आखिरी बार 1977 में इसमें विस्फोट हुआ था। ज्वालामुखी के पास करीब एक किलोमीटर ऊंची राख की दीवार दिखाई दे रही है और आसपास झटके महसूस किए जा रहे हैं। स्थानीय आपदा कार्यालय ने बताया कि ज्वालामुखी वाले द्वीप से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक स्थिति बिगड़ी तो नजदीकी द्वीप के लोगों को भी हटने का आदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राख मनीला पहुंच चुकी है। इस माहौल में लोगों के लिए सांस लेना खतरनाक है। जनवरी 2018 में भी माउंट मेयन से निकली लाखों टन राख और लावा की वजह से हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।

टाउनशिप में बीएसपी नहीं ली सुध… निगम आयुक्त ने घर पहुंच देखी पेयजल व्यवस्था… 8 जगहों से लिया सैंपल
सीएम ने गिनाई तीन साल की उपलब्धियां
कोरोना की दूसरी लहर में अब तक दस हजार से अधिक रेल यात्रियों की हुई जांच…. दुर्ग में अब तक साढ़े सात हजार एवं पावरहाउस में तीन हजार यात्रियों की हुई जांच
कमला कालेज में अतिथि व्याख्यान का आयोजन
पति को तलाशने आंध्रप्रदेश से पहुँची महिला भिलाई, भटक रही है 15 दिनों से
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टेस्ट प्रारुप में बदलाव नहीं चाहते दिग्गज
Next Article आईएचएसडीपी आवास कालोनी के चार निवासियों को आवास खाली करने दी गई नोटिस

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?