ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: FIFA विश्व कप का फिनाले देखने कतर पहुंचे शाहरुख खान समेत ये सेलेब्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

FIFA विश्व कप का फिनाले देखने कतर पहुंचे शाहरुख खान समेत ये सेलेब्स

By Sonu Sahu
Published: December 18, 2022
Share
SHARE

आज फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच FIFA विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला होने वाला है। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी FIFA विश्व कप का फिनाले देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। यही कारण है कि फाइनल मैच देखने के लिए एक के बाद एक सेलेब्स कतर के लिए रवाना हो रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि अब तक कौन कौन-से सेलेब्स कतर पहुंच गए हैं और वह वहां क्या करने वाले हैं?

Contents
  • फिनाले के बीच ‘पठान’ का प्रमोशन करेंगे शाहरुख खान
  • ट्रॉफी का अनावरण कर सकती हैं दीपिका
  • फाइनल के लिए एक्साइटेड हैं कार्तिक आर्यन
  • ये सेलेब्स भी होंगे शामिल

फिनाले के बीच ‘पठान’ का प्रमोशन करेंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान FIFA विश्व कप के फाइनल में अपनी आगामी फिल्म ‘पठान‘ का प्रमोशन करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद किंग खान ने दी थी। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘स्टूडियो में वेन रूनी (फुटबॉल मैनेजर) और मैं पठान! 18 दिसंबर की शाम होगी शानदार! देखिए फीफा विश्व कप फाइनल मेरे साथ।’

फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मैच से ठीक पहले लुसैल स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री नाेरा फतेही और उनकी टीम परफॉर्म करने वाली है। इसके साथ ही कार्यक्रम में नाइजीरियाई-अमेरिकी संगीतकार डेविडो भी विश्व कप 2022 के थीम सॉन्ग (हया-हया) पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। बता दें कि इस सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 6:30 मिनट पर होने की उम्मीद है।

ट्रॉफी का अनावरण कर सकती हैं दीपिका

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कतर पहुंच चुकी हैं। शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर जब पैपराजी ने दीपिका को देखा तो उन्होंने अभिनेत्री से ​ग्रेट फुटबॉल प्लेयर लियोनल मेसी के साथ सेल्फी लेने की बात कही। पैपराजी की यह बात सुनकर दीपिका मुस्कुराने लगीं और वहां से चली गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका फिनाले मैच से पहले लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2022 की ट्रॉफी का अनावरण कर सकती हैं।

फाइनल के लिए एक्साइटेड हैं कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन भी फुटबॉल के इस महा मुकाबले के लिए काफी उत्साहित हैं। फ्रांस और अर्जेंटीना की भिड़ंत का आनंद लेने के लिए कार्तिक ने कतर के लिए उड़ान भर ली है। अभिनेता ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में कार्तिक फ्लाइट में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में कतर का टिकट है।

ये सेलेब्स भी होंगे शामिल

इनके अलावा वरुण धवन, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, शनाया कपूर, संजय कपूर और डिनो मोरिया भी फीफा वर्ल्ड कप का आखिरी मुकाबला देखने के लिए कतर पहुंच चुके हैं।

डिजिटल तकनीक से आसान हुआ रेलवे का सफर, यात्रियों को मिल रही है स्टेशनों पर ट्रेनों की वास्तविक जानकारी
पांच राज्यों में सर्वाधिक संक्रमण… बीते 24 घंटों में सामने आए 70 हजार के करीब नए मामले… 4 हजार के करीब मौतें
जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता से रेप, पति के दर्द की दवा देने के बहाने ले गया था बदमाश
मणिपुर सरकार मीरा को तोहफे में देगी 1 करोड़ रुपए… वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने का इनाम
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: विशेष पिछड़ी जनजातियों के 9 हजार 623 शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार मिलेगी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की शासकीय नौकरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम ने की चीनी उत्पादों के बायकॉट की अपील, बोले- दोगुनी कीमत होने पर भी खरीदेंगे स्वदेशी सीएम ने की चीनी उत्पादों के बायकॉट की अपील, बोले- दोगुनी कीमत होने पर भी खरीदेंगे स्वदेशी
Next Article शबद में गूंजा वाहो-वाहो गुरु गोविंद सिंह….ट्रेक्टर पर सजी गुरु साहिब की झांकी… उमड़े हजारों श्रद्धालु

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?