दुर्ग। शहर के शनिचरी बाजार स्थित एक मकान में गुरुवार शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मकान में आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में लगभग ढाई घंटे का समय लग गया। आग लगने से मकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के शनिचरी बाजार के मोहल्ला स्थित केदार गुप्ता के घर में आग लग गई। आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी। देखते ही देखते आग फैलने लगी। शाम करी 5 बजे अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के कार्यालय को सूचना मिली। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत मौके पर रवाना किया। मौके पर पहुंची टीम को ने ढ़ाई घंटे की मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया। इस पूरी कार्रवाई में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह अग्निशमन कर्मी धनु राम यादव, संतोष मढरिया, नरोत्तम टंडन, मोहनराव, जागेन्द्र मार्कंडेय, रमेश कुमार का काम सराहनीय रहा।




