ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: festive season-Diwali Dhanteras:_ कमजोरी के बावजूद पिछली बार से महंगा सोना, फिर भी बढ़ सकती है बिक्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

festive season-Diwali Dhanteras:_ कमजोरी के बावजूद पिछली बार से महंगा सोना, फिर भी बढ़ सकती है बिक्री

By Om Prakash Verma
Published: October 22, 2022
Share
festive season-Diwali Dhanteras:_ कमजोरी के बावजूद पिछली बार से महंगा सोना, फिर भी बढ़ सकती है बिक्री
festive season-Diwali Dhanteras:_ कमजोरी के बावजूद पिछली बार से महंगा सोना, फिर भी बढ़ सकती है बिक्री
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। कोविड महामारी के बाद पहली बार लोग सुकून से दिवाली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। धनतेरस के दौरान हमारे देश में लंबे समय से सोना खरीदने की परंपरा रही है, और सोने की कीमतों में हाल के दिनों में कमजोरी दिखी है। बाजार भी इसकी कीमतों पर टकटकी लगाए हुए है। घरेलू बाजार में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना गिरावट के साथ क्रमश: 46,350 रुपये और 50,600 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है। कई जानकार धनतेरस और दिवाली के दौरान सोने की कीमतों में कमजोरी को खरीदारी का मौका मान रहे हैं। हालांकि चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 56,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।

अलग-अलग राज्यों में सोने के अलग-अलग भाव
देश के अलग-अलग सोना अलग-अलग भाव पर बिक रहा है। चेन्नई में सोने के भाव सबसे ज्यादा हैं, उसकी तुलना में मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमतें स्थिर हैं। सोने पर राज्य सरकारें अलग से लेवी और टैक्स लगाती है। इसके अलावे ग्राहकों को ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और जीएसटी का भुगतान भी अलग से करना पड़ता है। शनिवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें मुंबई और कोलकाता में 50,450 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोना 46,250 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 50,600 जबकि 22 कैरेट सोना 46,350 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। देश में सबसे महंगा सोना चेन्नई में हैं। चेन्नई मेंं 24 और 22 कैरेट सोना क्रमश: 50,900 और 46,650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रहा है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2696 रुपये महंगा सोना
दिल्ली में वर्तमान में 24 कैरेट सोना 50,600 जबकि 22 कैरेट सोना 46,350 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोने की ये कीमतें कमजोरी के बावजूद पिछले वर्ष के धनतेरस की तुलना में अधिक हैं। पिछले वर्ष धनतेरस नवंबर महीने में पड़ा था। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार पिछले वर्ष 2 नवंबर को धनतेरस के दिन 24 कैरेट सोने का भाव 47904 रुपये रहा था। ऐसे में इस वर्ष 24 कैरेट सोना पिछले वर्ष की तुलना में 2696 रुपये अधिक कीमत पर बिक रहा है।

स्मार्ट सिटी के लक्ष्य को प्राप्त करने 50 करोड़ की मांग, महानगर की तर्ज पर होगा शहर में विकास कार्य-विधायक अरूण वोरा
भाजपा प्रत्याशी के रूप में दया ने मारा मैदान, सर्वाधिक मतों से जीते
डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने किया नमन
सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया सीएम बघेल को सम्मानित… बोले सीएम- व्यापार को बढ़ावा देने गांव-गांव में बनाए जा रहे उत्पादक केन्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ: धनतेरस पर भुलाए गए भगवान धनवंतरी
Next Article Landslide:_ चमोली में भूस्खलन से तीन मकान क्षतिग्रस्त, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत Landslide:_ चमोली में भूस्खलन से तीन मकान क्षतिग्रस्त, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?