ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Crime : फ्री ट्रेनिंग का झांसा देकर वसूली मोटी फीस, भिलाई के इस इंस्टीट्यूट के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Crime : फ्री ट्रेनिंग का झांसा देकर वसूली मोटी फीस, भिलाई के इस इंस्टीट्यूट के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

By Mohan Rao Published January 10, 2023
Share
धोखाधड़ी
SHARE

भिलाई। शहर में संचालित एक इंस्टीट्यूट के खिलाफ वैशाली नगर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। इंस्टीट्यूट के खिलाफ आरोप है कि इनके संचालकों द्वारा फ्री ट्रेनिंग का झांसा दिया और आवेदन करने वाले से मोटी रकम भी वसूली। यही नहीं ट्रेनिंग पूरी होने के बाद मान्यता प्राप्त संस्था की डिग्री भी नहीं दी। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर इंस्टीट्यूट के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार प्राथी अन्नपूर्णा मार्केट प्रगति नगर केम्प 1 निवासी दुर्गेश कुमार शर्मा ने इस संबंध में शिकायत की थी। इन्होंने सुपेला स्थित फायर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राहुल सोनी व आदर्श शिक्षा समिति पदाधिकारी एवं सदस्यगण इंदिरा गांधी स्कुल, रामनगर राजेन्द्र चौक सुपेला भिलाई के विरूद्ध अपील दायर की थी। अपील के बाद लोकेश पटेल न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी द्वारा एफआईआर दर्ज करने आदेशित किया गया था। न्यायालय के आदेश पर उक्त सभी के खिलाफ धारा 120 बी.,420, 384, 511, 34 के अपराध दर्ज किया गया है।

यह है पूरा मामला
शिकायत कर्ता दुर्गेश शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि फायर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इन्सटीट्यूट के डायरेक्टर राहुल सोनी ने अपनी संस्था को एफएसडीएमआई एण्ड आर्थो राइड्स ट्रेनिंग प्रोव्हाइडर भारत सरकार की संस्था बताया था। संस्था में विभिन्न प्रकार के कोर्स नि:शुल्का कराए जाने का प्रचार प्रसार किया। इनका विज्ञापन देखकर दुर्गेश शर्मा ने अपनी जाति प्रमाण पत्र के साथ यहां ट्रेनिंग के लिए आवेदन दिया था।

आवेदन करने पर राहुल सोनी व संस्था के अन्य लोगों ने फीस भी ली और पावती भी दी। इस संबंध में पूछने पर संस्था के डायरेक्टर ने फ्री ट्रेनिंग की बात कहकर वे लोगों को लुभाने का काम करते हैं। इसके बाद संस्था ने फीस के रूप में अलग अलग समय लगभग 29500 रुपए जमा कराए और रसीद 24500 रुपए का दिए। शेष 5000 रुपए का कोई रसीद नहीं दिया गया। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बीएसएस चेन्नई का मुल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देने के के बजाए ऐसा प्रमाण पत्र दिया गया जिसमें किसी प्राधिकृत अधिकारी का सील व संस्था का क्रमांक अंकित नहीं है।  इस तरह संस्था द्वारा नकली प्रमाणपत्र देने का प्रयास किया गया। इस संबंध में प्रार्थी ने पहले एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण में गया। कोर्ट के आदेश के बाद संस्था व उसके डायरेक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao January 10, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई मुख्यमंत्री बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेंगे भुगतान, राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Next Article Achievement : भिलाई के फॉर्मेसी के स्टूडेंट्स ने बनाई ऐसी मशीन, जो दवाओं की टेस्टिंग करेगी आसान… भारत सरकार ने दिया पेटेंट

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?