ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : युवती की जिद से तंग आकर युवक ने पत्थर से सिर कुचलकर ले ली जान, तीन दिन पहले मिला था शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : युवती की जिद से तंग आकर युवक ने पत्थर से सिर कुचलकर ले ली जान, तीन दिन पहले मिला था शव

By Mohan Rao
Published: June 9, 2023
Share
एकतरफा प्यार में हत्या, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक तरफा प्यार की जिद युवती के लिए भारी पड़ गई। जिस युवक से वह प्यार करती थी उसने उसकी हत्या कर दी। दो जून से लापता युवती की पांच जून को जंगल में लाश मिली थी। जांच के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया जिससे आखिरी बार युवती ने बात की थी। पूछताछ में युवक की हत्या की बात मान ली और इसकी वजह भी बताई। गुरुवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार तेतरटोली ग्राम निवासी सरस्वती गोड़ (20) दो जून को अपने मामा के घर से लापता हो गई। इसके बाद उसका शव पांच जून को जंगल में पगडंडी रास्ते पर मिला था। उसके सिर और गले को पत्थर से कुचला गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला गया। कॉल डिटेल से पता चला कि युवती ने आखिरी बार गांव के ही युवक प्रदीप यादव से बात की थी। पुलिस ने शक के आधार पर प्रदीप यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में उसने सारी सच्चाई उगल दी।

प्यार की जिद से परेशान था युवक
युवक ने पुलिस को जो बताया वह हैरान करने वाला था। दरअसल सरस्वती गौड स्कूल के समय से की प्रदीप यादव से प्यार करती थी। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि दो जून को सरस्वती गोड़ ने कॉल कर मिलने के लिए बुलाया। उसी दिन शाम करीब 7 बजे गांव के गढ़वाटोली के जंगल में युवक को बुलाया। युवक जब पहुंचा तो सरस्वती ने उससे कहा कि, वह स्कूल के समय से ही पसंद करती है और शादी करना चाहती है।

आरोपी बताया कि उसने इसके लिए सरस्वती को मना किया और समझाया लेकिन वह नहीं मानी। वह शादी करने की जिद करने लगी और उसी समय उसके साथ उसके घर जाने की बात करने लगी। आरोपी युवक का कहना है कि उसने काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी तो उसने गुस्से में आकर पहले उसकी बुरी तरह से पिटाई की और जब वह जमीन पर गिर गई तो उसने पत्थर उसके सिर पर पटक दिया और वहां से भाग गया।

Bhilai Crime : पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर जीजा-साली, दोनों ने एक जमीन सात लोगों को बेची थी
गांव गांव में कोरोना के विरुद्ध लोगों को जागरूक कर रही दुर्ग पुलिस…. गांव के चौराहों में लाउडस्पीकर से संबोधित कर रहे हैं थाना प्रभारी, लोगों से कर रहे हैं लॉकडाउन पालन करने की अपील
भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, हाइवे पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ी के उड़े परखच्चे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य मुलाकात
केंद्रीय कैबिनेट ने दी आकाश मिसाइल के निर्यात को मंजूरी, नौ देशों ने दिखाई रुचि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओड़िशा में फिर रेल हादसा : दुर्ग-पुरी के एक्सप्रेस के एसी कोच लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Next Article इसलिए गर्मियों में करना चाहिए हरे अंगूर का सेवन, होते हैं कई फायदे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?