ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में बेखौफ बदमाश : सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को जमकर पीटा, तमाशा देखते रहे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedRaipur

राजधानी में बेखौफ बदमाश : सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को जमकर पीटा, तमाशा देखते रहे लोग

By Mohan Rao
Published: May 19, 2023
Share
राजधानी में बेखौफ बदमाश
SHARE

रायपुर Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडे-बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। दबंगई ऐसी की किसी को भी पीट रहे हैं। ऐसी एक घटना बीती रात हुई। रायपुर के डीडी नगर इलाके में बदमाशों ने एक फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार ने सिगरेट के पैसे मांगे तो बदमाश इतना गुस्सा हो गए कि दुकानदार को दुकान से बाहर निकाल कर पिटाई कर दी। पिटाई के डर से दुकानदार भाग खड़ा हुआ। मामले की शिकायत डीडीनगर थाने में की गई है। पुलिस अब उन बदमाशों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसा कुशालपुर ओवर ब्रिज के पास भुवनेश्वर साहू(45) की चाय और डेली नीड्स की दुकान है। गुरुवार रात 2 बजे के आसपास बाइक सवार युवक पहुंचे और सिगरेट मांगने लगे। भुवनेश्वर ने उन्हें सिगरेट का डिब्बा दिया और पैसे मांगे। इस पर युवक विवाद करने लगा और भुवनेश्वर को दुकान से बाहर निकालकर पीटा। इस दौरान युवक बार बार कह रहा था हमसे पैसे मांगता है हमें जानता नहीं हम कौन है। युवक दुकान दार को जमीन पर पटक-पटक कर पीट रहा था। दुकानदार ने किसी तरह बदमाशों से खुद को बचाकर भागा।

इसके बाद दुकानदार ने मामले की शिकायत डीडी नगर थाने की है। पुलिस ने दुकानदार को अस्पताल पहुंचाया। दुकानदार के सिर पर 8 टांके लगे हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। इधर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। डीडी नगर पुलिस ने बताया कि दो युवक पान-ठेला पर सिगरेट लेने गए थे। उस दौरान पैसे के लेने-देन को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद दुकानदार को जमकर पीटा गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हादसा टला: 45 मिनट तक नासा के नियंत्रण में नहीं रहा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, रूसी मॉड्यूल ने की गड़बड़
C-मार्ट में शॉपिंग से खुद को रोक नहीं पाए मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कहा महिलाओं के बनाए उत्पादों की बात ही अलग
प्रदेश के सभी संभागों में बारिश की संभावना, तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल
त्वचा के लिए सीबीडी ऑयल के फायदे, इस्तेमाल और स्टोर करने का सही तरीका
Good News : ठोस अपशिष्ट से बनेगा कम्प्रेस्ड बायोगैस, जामुल में लगेगा प्लांट…. 150 मिट्रिक टन जैव ईंधन का होगा उत्पादन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर बैठे अपनी शिकायतें सरकार तक पहुंचाएं, दुर्ग जिला प्रशासन ने बनाया सारथी ऐप, 21 मई को सीएम बघेल करेंगे लॉन्च
Next Article Breaking News : देश में 2000 के नोट होंगे चलन से बाहर, वापस लेगा आरबीआई…. 30 सितंबर तक कर सकते हैं जमा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?