ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के थर्ड वेव की आशंका: कचांदूर कोविड केयर सेंटर पूर्ण रूप से अपडेट, ऑक्सीजन सप्लाई के लिए प्लांट बनकर तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना के थर्ड वेव की आशंका: कचांदूर कोविड केयर सेंटर पूर्ण रूप से अपडेट, ऑक्सीजन सप्लाई के लिए प्लांट बनकर तैयार

By @dmin
Published: August 5, 2021
Share
Fear of third wave of Corona: Kachandoor Kovid Care Center fully updated
Fear of third wave of Corona: Kachandoor Kovid Care Center fully updated
SHARE

भिलाई। थर्ड वेव की आशंका के चलते कचांदूर कोविड केयर सेंटर में व्यापक तैयारी रखी जा रही है, तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी कचांदूर कोविड केयर सेंटर पहुंचे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि कोरोना अभी थमा नहीं है, कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर कचांदूर में सारे चिकित्सा उपकरण अपडेट रहे, कोविड कि हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने बेहतर व्यवस्था हो, प्रत्येक वार्ड के ऑक्सीजन सप्लाई के पॉइंट को उन्होंने चेक करने के निर्देश दिए है।

नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट से वार्ड के भीतर तक ऑक्सीजन की और बेहतर सप्लाई के लिए उन्होंने अतिरिक्त कंट्रोल पैनल लगाने उपस्थित अधिकारी एवं इंजीनियर से चर्चा कर आज से ही इस विषय पर कार्य करने के निर्देश दिए, आईसीयू बेड बढ़ाने पर भी उन्होंने चर्चा की। तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए भिलाई निगम के प्रशासक एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर कचांदूर कोविड केयर सेंटर में आवश्यक तैयारियां रखी जा रही है। ऑक्सीजन की भरपूर सप्लाई प्रदान करने तथा ऑक्सीजन की कमियों को दूर करने के लिए ऑक्सीजन प्लांट भी बनकर तैयार हो गया है, कम समय में इसका कार्य पूर्ण हो चुका है, ऑक्सीजन निर्मित करने वाली मशीन पीएसए भी लगाई जा चुकी है, एक अतिरिक्त पीएसए भी आ चुकी है जिससे प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई में और ज्यादा बढ़ोतरी हो जाएगी, जो कि शीघ्र ही इंस्टॉल हो जाएगा।

ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए अब यह प्लांट तैयार हो चुका है। पहले से लगे दो ऑटोमेटिक कंट्रोल पैनल के अतिरिक्त ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कंट्रोल पैनल लगाया जाएगा जिससे 13000 एलपीएम ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। वर्तमान में लगे हुए ऑटोमेटिक कंट्रोल पैनल से कम एलपीएम ऑक्सीजन की सप्लाई हो पा रही रही थी, इसमें बढ़ोतरी हो जाएगी! कोरोना काल में यह बातें निकलकर सामने आई थी कि कोरोना वायरस से ज्यादा तकलीफ सांस लेने में होती है जिससे पीडि़त मरीज को जोखिम अधिक होता है, इसलिए ऑक्सीजन सप्लाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

55 वेंटिलेटर है उपलब्ध, आईसीयू बेड बढ़ाने पर भी समीक्षा
निगमायुक्त रघुवंशी ने आईसीयू बेड बढ़ाने पर भी समीक्षा की, उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुरूप आईसीयू बेड बढ़ाया जा सकता है, इससे जुड़ी हुई सारी तैयारियां पूर्ण कर लेवे! कचांदूर कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी अरुण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में 612 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था कचांदूर में उपलब्ध है, इसमें से 25 बेड आईसीयू के और 25 बेड एचडीयू के है। कोरोना के विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए 55 वेंटिलेटर की व्यवस्था रखी गई है! 100 के आसपास ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर उपलब्ध है! उन्होंने आगे कहा कि कोरोना की हर परिस्थितियों से निपटने के लिए कचांदूर कोविड केयर सेंटर पूरी तरीके से तैयार है तथा आगामी समय में आवश्यकता अनुसार किसी भी प्रकार की कमियों को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। पूरे कोरोना कॉल में कचांदूर ने अपनी बेहतर सेवाएं दी है, अधिक से अधिक मरीज यहां से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं! निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सुनील अग्रहरि, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, खिरौनद्र रवतिया, सहायक अभियंता कुलदीप गुप्ता, उप अभियंता शंकर सुमन मरकाम, कचांदूर के स्टॉफ सहित इंजीनियर एवं टेक्नीशियन मौजूद रहे।

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे, सीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कोरोना से बेहाल ओडिशा में 14 दिन का लॉकडाउन, 5 मई से 19 मई तक लागू रहेंगी पाबंदियां
टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर मनरेगा आयुक्त ने लेबर बजट बढ़ाने भारत सरकार को लिखा पत्र
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के खिलाफ इस थाने में हुई शिकायत… यहां पढ़े किस मामले में हुई शिकायत
Big news : आमाबेड़ा में नक्सलियों के मंसूबे फेल, सुरक्षा बलों ने देशी पिस्टल, देशी कट्टा व 30 जिंदा राउण्ड किए बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सात अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: केन्द्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल करेंगे बुनकर सेवा केंद्र रायगढ़ के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन
Next Article Last one year of Women's Commission was full of achievements उपलब्धियों से भरा रहा महिला आयोग का पिछला एक साल: एक साल में 62 जन-सुनवाई में 1401 मामलों में 410 का निराकरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?