नई दिल्ली (एजेंसी)। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन 60वें दिन भी जारी है। 10वें दौर की बातचीत के बाद भी किसानों और सरकार के बीच बात नहीं बन पाई है। वहीं 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर संशय बरकरार है। किसान नेताओं ने बताया कि परेड के लिए पुलिस की अनुमति मिल गई है । वहीं किसानों का कहना है कि पुलिस अनुमति दे या ना दे, ट्रैक्टर परेड होकर रहेगी।
किसानों की ट्रेक्टर रैली को देखते हुए सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सीएपीएफ व गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा के लिए तैनात अन्य बलों को किसान ट्रैक्टर रैली को लेकर अलर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
किसानों को ट्रैक्टर रैली के लिए मिली सशर्त अनुमति… पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश




