ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान आंदोलन : धरने पर बैठे पंजाब के किसान की मौत, अब तक नौ की जा चुकी है जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसान आंदोलन : धरने पर बैठे पंजाब के किसान की मौत, अब तक नौ की जा चुकी है जान

By @dmin
Published: December 15, 2020
Share
किसान आंदोलन : धरने पर बैठे पंजाब के किसान की मौत, अब तक नौ की जा चुकी है जान
किसान आंदोलन : धरने पर बैठे पंजाब के किसान की मौत, अब तक नौ की जा चुकी है जान
SHARE

कुंडली/हरियाणा (एजेंसी)। हरियाणा के कुंडली बार्डर पर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में एक और किसान की ठंड में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। किसान आंदोलन में अब तक 9 किसानों की मौत हो चुकी है।

टीकरी बॉर्डर पर छह आंदोलनकारियों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर अधेड़ उम्र के थे। एक आंदोलनकारी की गाड़ी में जलने से और अन्य की हृदयाघात या अन्य कारणों से मौत हुई है। वहीं कुंडली बार्डर पर तीन किसानों की मौत हो चुकी है। इनमें एक की सड़क हादसे व दो की हार्ट अटैक से जान जा चुकी है। 
पंजाब के जिला मोगा के गांव भिंडर कलां का रहने वाला मक्खन खान (42) अपने साथी बलकार व अन्य के साथ तीन दिन पहले कुंडली बॉर्डर पर आया था। उसके साथी गुरिंद्र सिंह ने बताया कि मक्खन खान को वह लंगर में सेवा करने के लिए लेकर आए थे। सोमवार को मक्खन के सीने में दर्द हुआ। जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी।
गुरिंद्र सिंह ने कहा कि ठंड की वजह से किसान हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। सर्दी की वजह से खून जमने के कारण किसानों की जान जा रही है। किसान की मौत की सूचना पर कुंडली थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची। मक्खन खान की मौत को किसानों ने शहादत बताया है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी लड़ाई आखिरी दम तक जारी रखेंगे।  

तीन बच्चों का पिता था मक्खन खान
सामान्य अस्पताल में मक्खन के साथियों ने बताया कि मक्खन खान के दो बेटे और एक बेटी है। तीनों पढ़ाई कर रहे हैं। वह खेतों में काम करता था। किसानों के सोनीपत आने के दौरान तीन दिन पहले वह उनके साथ आया था। वह रसोई गांव के पास ठहरा हुआ था। 

हार्ट अटैक से धरने पर दूसरे किसान की गई जान 
कुंडली धरनास्थल पर ठंड से हार्ट अटैक के कारण दूसरे किसान की जान गई है। इससे पहले भी गांव बरोदा के किसान अजय की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है। अब मक्खन खान की भी जान चली गई।

शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर प्रदेश भर से छात्रों-अभिभावकों के फोन… हो रहा शंकाओं का समाधान
Big Breaking : विजिबल पुलिसिंग के तहत एसपी पहुंचे छावनी थाना, बाजार का भ्रमण कर पार्किंग व सुरक्षा पर कही यह बातें
सरलता, सहजता और भाईचारा छत्तीसगढ़ की  पहचान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
इंडस्ट्रियल एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल… कहा- छत्तीसगढ़ में उद्योग-जगत के लिए खुले नई संभावनाओं के द्वार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 जनवरी को दंतेवाड़ा के दौरे पर, शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फ्रिज में रखने के बाद इन चीजों को दोबारा कभी गर्म मत कीजिए वरना हो जाएगी फूड पॉइजनिंग
Next Article Home Minister Tamradhwaj Sahu met Steel Minister Dharmendra दिल्ली प्रवास पर इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मिले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू…. नेवई व मरोदा की जमीन राज्य शासन को स्थानांतरित करने पर हुई चर्चा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?