ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, 42 दिनों से थे एम्स में भर्ती… हार्ट अटैक से हुआ निधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, 42 दिनों से थे एम्स में भर्ती… हार्ट अटैक से हुआ निधन

By @dmin
Published: September 21, 2022
Share
फैंस के लिए खुशखबरी, 15 दिन बाद होश में आए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
फैंस के लिए खुशखबरी, 15 दिन बाद होश में आए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। 58 साल के राजू श्रीवास्तव ने एम्स में अंतिम सांस ली। वे पिछले 42 दिनों से एम्स में भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। बुधवार सुबह राजू श्रीवास्तव का निधन हुआ है। राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद एम्स में भर्ती हुए थे। उन्हें जिम में एक्सरसाइज के दौरान हार्टअटैक आया था। वे 58 साल के थे। राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है।

बता दें राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। राजू श्रीवास्तव का बचपन का नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था। राजू बचपन से ही कामेडी के शौकीन रहे और वे अक्सर मिमक्री किया करते थे। राजू श्रीवास्तव को कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज (The Great Indian Laughter Challenge) शो  से पहचान मिली थी। इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजू श्रीवास्तव ने 1993 में शिखा श्रीवास्तव से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।

राजनीति में भी आजमाया हाथ
बहुत कम लोग जानते होंगे कि राजू श्रीवास्तव ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था लेकिन यहां पर वे सफल नहीं हो पाए। 2014 में राजू श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी ने कानपुर से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया था हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। चुनाव से ठीक पहले वे भाजपा में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी दी थी। पीएम मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान में नामांकित किया था। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता को लेकर विभिन्य शहरों में चलाए गए अभियानों में भी हिस्सा लिया। राजू श्रीवास्तव यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

सीएम बघेल बोले हंसाते-हंसाते सभी को रुलाकर चले गए
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि हास्य कालाकार राजू श्रीवास्तव ने देश का भरपूर मनोरंजन किया। वे सभी को हंसाते-हंसाते अचानक रुलाकर चले गए। सीएम बघेल ने कहा कि देश के लिए और कला जगत के लिए यह बड़ा नुकसान है। राजू श्रीवास्तव एक बहुत अच्छे कलाकार थे। उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

ब्रेकिंग न्यूज: आबकारी मंत्री ने कहा- मदिरा की अवैध बिक्री पर रोक लगाने चलाए अभियान
‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की अपार सफलता के बाद, कृति महेश ने खुद को साबित किया बेहतरीन कोरियोग्राफर, हुक स्टेप्स पर बन रहे रील्स
नक्सलियों को लगा बड़ा झटका : संगठन की सेंट्रल कमेटी मेंबर व एक करोड़ की इनामी सुजाताक्का का सरेंडर
टमाटर के बाद अब परवल और करेले ने भी दिखाए तेवर, हरी मिर्च हुई और तेज
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के वृद्ध आदिवासियों के लिए घर पहुंच फिजियोथैरेपी की सेवा…. योजना के तहत 710 मरीजों का हुआ उपचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गांव की नरगिस की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर चौंक गए CM भूपेश, 7 वीं छात्रा अब देगी सीधे 10 वीं बोर्ड का एग्जाम
Next Article BREAKING NEWS : सेंट्रल एवेन्यू में बड़ा हादसा, कार की ठोकर से सेक्टर-1 जा रहे शख्स की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?