ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अरब गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, सीरिया की बिजली गुल, ऊर्जा मंत्री ने कहा- हो सकता है हमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अरब गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, सीरिया की बिजली गुल, ऊर्जा मंत्री ने कहा- हो सकता है हमला

By @dmin
Published: August 24, 2020
Share
अरब गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, सीरिया की बिजली गुल, ऊर्जा मंत्री ने कहा- हो सकता है हमला
अरब गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, सीरिया की बिजली गुल, ऊर्जा मंत्री ने कहा- हो सकता है हमला
SHARE

दमिश्क (एजेंसी)। अरब गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट से सीरिया में बिजली गुल हो गई है। इस विस्फोट से शुरुआती संकेत मिल रहे हैं कि पाइपलाइन पर हमला किया गया है। देश के ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को राज्य द्वारा संचालित टेलीविजन को इसकी जानकारी दी है। 
इखबरिया टीवी चैनल ने विस्फोट की तस्वीरों को प्रसारित किया, जिसमें विस्फोट के बाद आग की लपटे उठ रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि ये विस्फोट राजधानी दमिश्क के उत्तर पश्चिम में स्थित सीरियाई कस्बे एड डुमायर और आद्रा के बीच हुआ है। 

An explosion on the Arab Gas Pipeline has caused a power blackout in Syria and initial indications point to an attack, the energy minister tells state-run television: Reuters

— ANI (@ANI) August 24, 2020

पेट्रोलियम और खनिज संसाधन मंत्री अली घनम ने टीवी चैनल को बताया कि शुरुआती संकेतों से पता चला है कि पाइपलाइन पर हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि दक्षिण में स्थित ऊर्जा स्टेशनों को इस पाइपलाइन के जरिए ईंधन पहुंचाया जाता है। फिलहाल इस विस्फोट के असल कारणों को जांचने के लिए एक टेक्निकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। 
वहीं, बिजली मंत्री ने पाइपलाइन विस्फोट को लेकर राज्य की समाचार एजेंसी सना के हवाले से कहा कि देश के प्रांतों में बिजली धीरे-धीरे बहाल होनी शुरू हो गई है। 
गौरतलब है कि 2013 में देश के गृहयुद्ध के दौरान विद्रोही गोलाबारी से गैस की पाइपलाइन में विस्फोट हो गया था और पूरे सीरिया की बिजली गुल हो गई थी। बता दें कि, अरब गैस पाइपलाइन प्रणाली मिस्र से जॉर्डन और सीरिया तक फैली हुई है।

राज्य के स्कूलों में 9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाने की घोषणा, नई तकनीकी सुविधाओं से होगा शिक्षा का विस्तार:मंत्री गजेंद्र यादव
प्रशासनिक अधिकारियों को दी चेतावनी, रमन सिंह ने कहा- सरकार बदल गई, अब करना पड़ेगा छत्तीसगढ़ के हित में काम
Durg breaking : बेटे-बहू ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, एक दिन पहले मिला था शव… आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Breaking : छावनी सीएसपी ऑफिस में घुसी अनियंत्रत ट्रक, फेरीवालों को मारी ठोकर, चार घायल
टाउनशिप में गंदे पानी की शिकायत इस्पात मंत्री व सेल चेयरमेन से…. युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने मेल कर कहा, लापरवाह अधिकारियों पर हो कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Murder of sister along with parents and two brothers लखनऊ में कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को दिनदहाड़े गोली मारी, मचा हड़कंप
Next Article Breaking News: Bhilai Chamber demands from District Administration विशाल सोन होंगे जामुल थाना के नए प्रभारी, मोनिका पाण्डेय को मिली उतई की जिम्मेदारी…. एसपी ने जारी किया पदस्थापना आदेश

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?