ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड टीकाकरण अभियान के प्रति भ्रांतियों को लेकर विशषज्ञों ने रखी अपनी बात… कहा- टीकाकरण के खिलाफ भ्रांतिया रोकना सामाजिक जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

कोविड टीकाकरण अभियान के प्रति भ्रांतियों को लेकर विशषज्ञों ने रखी अपनी बात… कहा- टीकाकरण के खिलाफ भ्रांतिया रोकना सामाजिक जिम्मेदारी

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
Experts spoke about the misconceptions about the Kovid vaccination campaign
Experts spoke about the misconceptions about the Kovid vaccination campaign
SHARE

बिलासपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीनस्थ प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय (आरओबी), पत्र सूचना कार्यालय रायपुर एवं क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय (एफओबी) बिलासपुर द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान को लेकर कोविड टीकाकरण अभियान: भ्रांतियां एवं निवारण विषयक जनजागरूकता वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार मे भ्रांति निवारण विशेषज्ञ सह स्वतंत्र मीडिया शिक्षाविद् डॉ. प्रज्ञा कौशिक, आईएमए बिलासपुर के प्रमुख डॉ. अविजित रायजादा व प्रथम हास्पीटल बिलासपुर के चिकित्सक डॉ. रजनीश पांडेय बतौर अतिथि वक्ता रहे।
भ्रांति निवारण विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा कौशिक ने कहा कि सभी का लक्ष्य है दुनिया को कोविड से मुक्त करना। लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा भ्रांति फैलने से आती है। लोग कोविड टीकाकरण को लेकर तरह-तरह के भ्रम में रहते हैं। इसी भ्रम की वजह से पढ़े-लिखे व समझदार लोग भी कोविड वैक्सीन लेने में झिझकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन के बारे में सूचना लेने से पहले हमें सोचना चाहिए हमें किस पर भरोसा करना है? हम किसी गलत सूचना का शिकार तो नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति भ्रांति रोकना पूरे समाज की जिम्मेदारी है तभी यह दुनिया का सबसे बड़ा अभियान सफल हो पाएगा। डॉ. प्रज्ञा ने वैक्सीनेशन को लेकर विविध प्रकार की प्रचलित भ्रांतियां व उसकी खामियों के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी।
आईएमए बिलासपुर के अध्यक्ष डॉ. अविजित रायजादा ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि कोविड वैक्सीन लेने की वजह से ही वे दूसरी लहर के दौरान कोविड के मरीजों की डट कर सेवा कर पाए। उन्होंने बिलासपुर के चिकित्साकर्मियों का उदाहरण देते हुए कहा कि कोविड वैक्सीन लेने की वजह से किसी भी चिकित्साकर्मी को गंभीर परिस्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने विदेशी वैक्सीन को बेहतर समझने वाले लोगों को भारतीय वैक्सीन के विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभी को जीने का अधिकार देता है। इसी के तहत भारत सरकार सभी को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवा रही है। हमें भी किसी भी प्रकार की भ्रांति में न पड़कर वैक्सीन लगवाना चाहिए। जो भी वैक्सीन है बिल्कुल सुरक्षित है व हमारे हित में है। कोरोना महामारी के दौरान सैकड़ों कोविड मरीजों की सेवा करने वाले चिकित्सक डॉ. रजनीश पांडेय ने उपचार के दौरान आने वाली भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों को झाड़-फूंक व बैगा आदि पर ज्यादा भरोसा होता है। उन्होंने लोगों को बिना संकोच वैक्सीन लेने व वैक्सीन लेने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने की सलाह दी।
वेबिनार का संचालन प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय के प्रमुख शैलेष फाये ने किया। उन्होंने सभी से कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने व उपलब्धता के आधार कोविड वैक्सीन लेने की अपील की। वेबिनार में आरंभिक वक्तव्य पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के निदेशक कृपाशंकर यादव ने दिया। वेबिनार में पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के सहायक निदेशक सुनील तिवारी, आकाशवाणी के आरएनयू प्रमुख विकल्प शुक्ला, प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय रायपुर से संबद्ध क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, बालाघाट व कांकेर के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आभार प्रदर्शन बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने किया।

नमो मैराथन में दौड़ा रायगढ़ : आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का दिया संदेश
दो दिवसीय अहमदाबाद प्रवास पर पहुंचे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू…. तैयार करेंगे निकाय चुनाव की रणनीति
Big news : भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम का ऐलान, तटस्थ स्थल पर होगी दोनों देशों के बीच चर्चा, विदेश सचिव ने की पुष्टि
श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हिजबुल कमांडर सैफुल्लाह ढेर
‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, केन्द्रीय मंत्री मंडाविया बोले- ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 242 # 15 june 2021
Next Article अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग कोरोना टीके से देश में पहली मौत की पुष्टि, सरकारी पैनल ने अपनी जांच में किया स्वीकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?