ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन राज्यों का Exit Poll : भाजपा की बल्ले-बल्ले, त्रिपुरा व नागालैंड में भाजपा की सरकार, मेघालय में फंसा पेंच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तीन राज्यों का Exit Poll : भाजपा की बल्ले-बल्ले, त्रिपुरा व नागालैंड में भाजपा की सरकार, मेघालय में फंसा पेंच

By Mohan Rao
Published: February 27, 2023
Share
SHARE

श्रीकंचनपथ। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय व नागालैंड में चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में साल 2023 की शुरुआत भाजपा के लिए हैप्पी-हैप्पी दिख रहा है। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। एग्जिट पोल के नतीजों की बात करें तो त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। वहीं मेघालय में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। तीनों राज्यों के चुनाव नतीजे 2 मार्च को सामने आएंगे।

त्रिपुरा चुनाव को लेकर Axis My India और आजतक के एग्जिट पोल के त्रिपुरा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने के आसार हैं। बीजेपी के 36 से 45 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट-कांग्रेस का गठबंधन सरकार बनाने से चूक रहा है। उसके खाते में 9 से 11 सीटें आ सकती हैं। त्रिपुरा चुनाव में टीएमपी लेफ्ट से भी बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक इस चुनाव में टीएमपी को 9 से 16 सीटें मिल सकती हैं। त्रिपुरा चुनाव में बीजेपी को 45 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, वहीं लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन का 32 प्रतिशत वोट शेयर रह सकता है। टीएमपी की बात करें तो उसका वोट शेयर 20 फीसदी रह सकता है।

इसी प्रकार नगालैंड में मुख्यमंत्री नेफ्यू रिओ की लोकप्रियता बरकरार है। एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि 25 फीसदी लोगों की पहली पसंद वर्तमान सीएम नेफ्यू रिओ हैं। नगालैंड चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं एक बार फिर एनडीपीपी और बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा गठबंधन वापसी कर सकती है। गठबंधन को 38 से 48 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को यहां 1 से 2, एनपीएफ को 3 से 8 सीटे मिल रही हैं। जबकि अन्य के खाते में 6 से 12 सीट तक मिलने का अनुमान है।

इसके अलावा मेघालय में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां पर पहले भाजपा व एनपीपी का गठबंधन था लेकिन इस बार दोनों पार्टिंयों ने अलग अलग चुनाव लड़ा। मेघालय में एनपीपी बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार एनपीपी के खाते में 18 से 24 सीटें मिल रही है। बीजेपी को 4 से 8 सीटे मिलती दिख रही है। कांग्रेस पार्टी को 6 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में शासकीय क्षेत्र में स्थापित होगा फूड इररेडियेशन प्लांट
आईटीआई प्रशिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Chandrayan-3: चांद की सबसे करीबी कक्षा में पहुंचा लैंडर विक्रम, लूना-25 में आई तकनीकी खराबी
मुख्यमंत्री ने तातापानी महोत्सव का शुभारंभ, तपेश्वर महादेव की पूजा कर पतंगबाजी का लिया मजा, सभी को दी बधाई
पंजाब में निकला सुलह का रास्ता, प्रदेश अध्यक्ष होंगे सिद्धू, सीएम बने रहेंगे कैप्टन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग जिले को मिलेगा एक और नया थाना, पद्मनाभपुर चौकी बना थाना, नगपुरा में चौकी… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे शुभारंभ
Next Article 30 लाख की लागत से हरियाली से भरे परिसर में खानपान के शौकीन लोगों के लिए बनेगा मिलेट कैफे, शासन को भेजा गया है प्रस्ताव 30 लाख की लागत से हरियाली से भरे परिसर में खानपान के शौकीन लोगों के लिए बनेगा मिलेट कैफे, शासन को भेजा गया है प्रस्ताव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?