ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Exit poll breaking : गुजरात में भाजपा की बल्ले-बल्ले, हिमाचल में फंसा पेंच… जानिए क्या कहता है जनता का मिजाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Exit poll breaking : गुजरात में भाजपा की बल्ले-बल्ले, हिमाचल में फंसा पेंच… जानिए क्या कहता है जनता का मिजाज

By Mohan Rao
Published: December 5, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क। हिमाचल प्रदेश के बाद गुजरात में भी विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। अब नतीजों का इंतजार है। सोमवार को गुजरात में दूसरे चरण के मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। सर्वे करने वाली तमाम एजेंसियों ने रिपोर्ट दे दिया है। एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो गुजरात में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। गुजरात जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। वहीं हिमाचल में पेंच फंस गया है। यहां कांग्रेस व भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

गुजरात की 182 सीटों का गणित

आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में गुजरात में बीजेपी को 131-151 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जबकि कांग्रेस को 16-30 सीटें और आम आदमी पार्टी को 9-21 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा टीवी 9, जन की बात के सर्वे में भी भाजपा को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। 182 सीटों वाले गुजरात में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 92 सीटों का है।  एग्जिट पोल के आंकड़े यदि नतीजों में बदलते हैं तो गुजरात में अगले पांच साल और भाजपा की सरकार रहेगी। यहां पर बीते 27 सालों से सत्ता पर भाजपा काबिज है।

हिमाचल में स्पष्ट नहीं नतीजे
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। हिमाचल में इस बार 75 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कड़ी टक्कर में कांग्रेस को हल्की बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है। एग्जिट पोल में हिमाचल में बीजेपी को 24-34 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस को 30-40 सीटें मिलने के संकेत हैं। अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। हिमाचल में सरकार बनाने के लिए कुल 68 सीटों में से 35 सीटों की जरूरत होती है।

हिमाचल प्रदेश के 68 सीटों का गणित

रक्षाबंधन : सस्ती सुन्दर स्वदेशी राखियों की ओर बढ़ा लोगों का रूझान….
फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर देशी कट्टा अड़ाकर लूट, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 4 आरोपी
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 60 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगे
कोरोना से राहत भरा दिन: लंबे समय बाद कोरोना के दैनिक मामलों में भारी कमी… एक्टिव मामले 4 लाख से कम… एक दिन में सवा करोड़ के आसपास टीकाकरण
दिल्ली में कोरोना: सीएम केजरीवाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांगी मदद, बोले- पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी, अस्पतालों में आईसीयू बेड की कमी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव: प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न, मतदान का प्रतिशत 71.74 रहा भानुप्रतापपुर उपचुनाव: मतदाताओं में दिखा जोश , हुई बम्पर वोटिंग
Next Article Big News: चुनावी साल में कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पीएल पुनिया की जगह कुमारी शैलजा बनी छत्तीसगढ़ प्रभारी, दो महीने पहले आई थी रायपुर Big News: चुनावी साल में कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पीएल पुनिया की जगह कुमारी शैलजा बनी छत्तीसगढ़ प्रभारी, दो महीने पहले आई थी रायपुर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?