ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में प्रदर्शनी का शुभारंभ, दुर्लभ फोटोग्राफ और ऐतिहासिक दस्तावेज़ों में झलकी 1947 की विभीषिका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में प्रदर्शनी का शुभारंभ, दुर्लभ फोटोग्राफ और ऐतिहासिक दस्तावेज़ों में झलकी 1947 की विभीषिका

By Mohan Rao
Published: August 12, 2025
Share
दुर्ग में स्वतंत्रता संग्राम और विभाजन की गाथा को समर्पित प्रदर्शनी का शुभारंभ
SHARE

दुर्ग। केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) दुर्ग के तत्वावधान में सोमवार को “भारतीय स्वतंत्रता की वीर गाथा एवं विभाजन विभीषिका” विषय पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय योगदान के साथ 1947 के भारत विभाजन की ऐतिहासिक पीड़ा को दुर्लभ फोटोग्राफ, प्रमाणिक दस्तावेज़ और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

प्रदर्शनी में ठाकुर प्यारेलाल, वीर नारायण सिंह, रामदयालु सिंह, ठाकुर नंदकुमार दानी, दुर्गा सिंह सिरमौर, शिवदास दादा, सरदार दिलीप सिंह, रामाधीन गोंड, धनीराम वर्मा, नारायण राव अंबिलकर और महंत लक्ष्मी नारायण सहित कई महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन व योगदान को विस्तार से दर्शाया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच संचालन कर रहे डॉ. अजय आर्य ने देशप्रेम पर प्रेरक पंक्तियां उद्धृत कीं। सहायक निदेशक, सीबीसी दुर्ग, सुदीप्त कर ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया और कहा, “छत्तीसगढ़ प्रदेश भी आपका घर है, और यह देश भी हमारा घर है। जिस दिन हम देश को अपना घर मान लेंगे, उसी दिन देश की तस्वीर बदलने लगेगी।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य उमाशंकर मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि “लॉर्ड मैकाले ने हमारे मन में हीन भावना भरी थी। जब तक हम इससे मुक्त नहीं होंगे, हम देश का सशक्त निर्माण नहीं कर पाएंगे। हमारे प्रदेश के क्रांतिकारी पुरोधाओं से प्रेरणा लेकर ही नया इतिहास रचा जा सकता है।”

पहले दिन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग, भिलाई महिला विद्यालय, नेशनल स्कूल और बीआरडी आदर्श कन्या विद्यालय के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्वतंत्रता संग्राम व विभाजन की त्रासदी के बारे में जाना। प्रदर्शनी 14 अगस्त तक चलेगी, जिसमें क्विज़, तात्कालिक भाषण, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण के साथ इसका समापन होगा।

सामहिक कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम: 240 नवविवाहित जोड़ों को दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद
कोरोना को मात देने वैक्सीन के बाद अब आएगी एंटीवायरल पिल्स… जाने क्या है एंटीवायरल पिल्स और कब तक होगी उपलब्ध
युवा कांग्रेस ने फूंका पूर्व सीएम डॉ रमन का पुतला, कांग्रेस नेताओं पर विवादित बयान का जताया विरोध
बिलासपुर के कुलेंट और मिरर गोदाम में आग से दहशत, जान बचाने लोग छतों पर चढ़े… दमकल की टीम ने रोड ब्लॉक कर बुझाई आग
भोला के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का उत्सव मनाने के लिए देश भर के शिव मंदिरों में शिव भक्तों से जुड़ा ज़ी सिनेमा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत पर सजे सोलर प्लांट से चमका जीवन, बिजली बिल से मिली राहत और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ भविष्य का संकल्प
Next Article एचआईवी एड्स की रोकथाम व जागरुकता के लिए सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने मोबाइल वैन दिखाई हरी झंडी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?