ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Exclusive Video : भिलाई पहुंची वंदेभारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने नागपुर से किया था रवाना… दुर्ग भिलाई में हुआ भव्य स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Exclusive Video : भिलाई पहुंची वंदेभारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने नागपुर से किया था रवाना… दुर्ग भिलाई में हुआ भव्य स्वागत

By Mohan Rao
Published: December 11, 2022
Share
भिलाई पहुंची वंदेभारत एक्सप्रेस
SHARE

भिलाई। देश की सबसे तेज कहे जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आखिर छत्तीगसढ़ को मिल गई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन को मिली यह ट्रेन नागपुर तक का सफर तय करेगी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। नागपुर से निकलने के बाद लगभग 2 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से निकलने के बाद 2:30 बजे भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान दोनों की स्टेशनों पर ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। भिलाई के लोगों ने अपने ही अंदाज में वंदेभारत का वेलकम किया। शुभारंभ अवसर यह ट्रेन नागपुर से दुर्ग भिलाई के बीच लगभग सभी स्टेशनों पर रुकी।

बता दें हाल ही में रेलवे बोर्ड ने बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदेभारत एक्सनप्रेस चलाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद इस ट्रेन का शेड्यूल भी आ गया। 11 दिसंबर को नागपुर से शुभारंभ होने के बाद इस यह ट्रेन 12 दिसंबर को नियमित रूप से चलने लगेगी। 12 दिसंबर को सुबह 6:45 बजे बिलासपुर से यह ट्रेन रवाना होगी और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव गोंदिया रुकते हुए दोपहर 12:15 बजे नागपुर पहुंचेगी। नागपुर से यह ट्रेन दोपहर 2:05 बजे रवाना होगी और देर शाम 7:35 बिलासपुर पहुंचेगी।

भिलाई पहुंची वंदेभारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने नागपुर से किया था रवाना… दुर्ग भिलाई में हुआ भव्य स्वागत @PMOIndia @RailMinIndia pic.twitter.com/iS7GshBXxg

— KP News (@KPNewsCG) December 11, 2022

वंदेभारत की यह है खासियत, मिलेगी हवाई जहाज जैसी सुविधा
वंदे भारत रेक इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा “मेक इन इंडिया” के तहत स्वदेशी रूप से निर्मित एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है और विमान जैसी यात्रा अनुभव प्रदान करता है। यह उन्नत और सुरक्षा सुविधाओं से लैस है जिसमें स्वदेशी रूप से विकसित ‘कवच’ ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली शामिल है। सभी कोच स्वचालित दरवाजों, मनोरंजन के उद्देश्य से ऑन-बोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई और बहुत आरामदायक बैठने से सुसज्जित हैं। सभी शौचालय बायो-वैक्यूम प्रकार के हैं। प्रत्येक कोच में गर्म भोजन, गर्म और ठंडे पेय पदार्थ परोसने की सुविधा के साथ पेंट्री है।

इसमें वाई-फाई ऑन-डिमांड सुविधा भी है और प्रत्येक कोच यात्री सूचना और इंफोटेनमेंट प्रदान करने वाली 32 स्क्रीन से सुसज्जित है। विकलांग यात्रियों की सुविधा के लिए, ब्रेल अक्षरों में सीट नंबर के साथ सीट हैंडल, सभी कक्षाओं में बैठने वाली सीटें और एक्जीक्यूटिव कारों में 180 डिग्री घूमने वाली सीटें प्रदान की गई हैं। इस ट्रेन में कोच के बाहर चार प्लेटफॉर्म साइड कैमरे भी दिए गए हैं, जिनमें रियर व्यू कैमरे भी शामिल हैं।

Breaking News : बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख को धमकाने वाला फैजान रायपुर से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की कार्रवाई
कैंप क्षेत्र से लापता बच्चियां बिलासपुर में मिली, उसलापुर स्टेशन पर रेलवे पुलिस को सकुशल मिली
फर्जी लाइसेंस वाले पायलट: यूरोपीय देशों के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान पर लगाई रोक
Gustakhi Maaf: सीज फायर से क्यों परेशान हैं लोग
अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर में आई कमी: घटकर हुई 2 प्रतिशत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : नारायणपुर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, IED ब्लास्ट के बाद जवानों से संभाला मोर्चा.. भागे नक्सली
Next Article देखें VIdeo : वंदेभारत एक्सप्रेस देखने में मस्त थे लोग, इधर युवक चुराने लगा मोबाइल… स्टेशन पर ही पिट गया बदमाश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?