ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आबकारी मंत्री देवांगन ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा, अफसरों से कहा- मदिरा के अवैध विक्रय और परिवहन पर करें नियंत्रण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

आबकारी मंत्री देवांगन ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा, अफसरों से कहा- मदिरा के अवैध विक्रय और परिवहन पर करें नियंत्रण

By Mohan Rao
Published: August 30, 2025
Share
आबकारी मंत्री ने ली विभागीय बैठक
SHARE

रायपुर। वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज यहां नवा रायपुर स्थित आबकारी आयुक्त के सभाकक्ष में आबकारी विभाग के काम-काज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आबकारी विभाग के चार नवीन साफ्टवेयर लांच किया, इनमें आईओएस मनपसंद मोबाईल एप्लीकेशन, सैलरी केलकुलेशन वेब एप्लीकेशन , सेव सुविधा मोबाईल एप्लीकेशन, टोल फ्री एप्लीकेशन शामिल है। आबकरी मंत्री ने बैठक में मंदिरा दुकानों की व्यवस्था सहित लायसेंस व्यवस्था, मार्केटिंग कार्पाेरेशन, विभागीय संरचना प्रदेश में बार-क्लब की जानकारी, मंदिरा की गुणवत्ता सहित आबकारी राजस्व के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से मदिरा के परिवहन एवं ब्रिकी पर अंकुश लगाए और ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। संभाग में कार्यरत उड़नदस्ता की टीम निरंतर निगरानी कर रहें। मदिरा के विक्रय में ओवर रेट की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए और ग्राहकों को उनके पसंद की मदिरा उपलब्ध हो। श्री देवांगन ने कहा कि सीमावर्ती जिलों में बाहर की मदिरा की ब्रिकी न हो इस पर अधिकारी विशेष ध्यान दे।

आबकारी मंत्री श्री देवांगन ने विभागीय गतिविधियों की समीक्षा एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी थाना एवं जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री नहीं हो। बैठक में अधिकरियों को निर्देशित किया कि मदिरों दुकानों में निर्धारित दर से अधिक दर पर ब्रिकी करते पाए जाने पर सक्त कार्यवाही की जाएगी।

आबकारी विभाग के सचिव श्रीमती आर.शंगीता ने विभागीय गतिविधियों की प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने होटल एवं ढाबों में मंदिरा की अवैध बिक्री न हो इस पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। आबकारी मंत्री ने फार्म हाउसों में मंदिरा के अवैध संव्यवहार पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके आलावा उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मंदिरा दुकानों में सीसी टीव्ही कैमरा चालू रखने के निर्देश दिए, जिससे पारदर्शिता बनी रही। बैठक में आबकारी विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र कुमार भारद्वाज, अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव, पीएल साहू, जीके भगत, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन सहित विभाग के उपायुक्त, सहायक आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित थे।

भिलाई में पांच माह का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, वॉशरूम में किराएदारों से ने देखा… जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कोरोना बनी आफत… लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या…. मौतों का कुल आंकड़ा 1100 के पार…. 2888 मरीजों की पुष्टि
यात्रियों की रेलवे स्टेशन में हो रही लगातार कोविड जांच, अब तक 127 कोविड पॉजिटिव चिन्हांकित
एमएस धोनी से लेकर भूल भुलैया 2 तक, इन फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दिल जीत चुकी हैं कियारा
गोधन न्याय योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 जुलाई को करेंगे 18 करोड़ 47 लाख रुपए का भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नीति आयोग राष्ट्रीय कार्यशाला: उच्च शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता में मेंटरशिप पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
Next Article दंतेवाड़ा में बाढ़ प्रभावितों को युद्ध स्तर पर पहुंचाई जा रही मदद, क्षति की सर्वे सूची भी तैयार, प्रभावितों को दी जा रही राहत सामग्री 

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?