ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा चुनाव के दौरान नशे के सामान पर आबकारी की नजर, अब तक 19 लाख की अवैध सामग्री जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

विधानसभा चुनाव के दौरान नशे के सामान पर आबकारी की नजर, अब तक 19 लाख की अवैध सामग्री जब्त

By Mohan Rao
Published: November 9, 2023
Share
SHARE

दुर्ग। विधानसभा चुनाव 2023 सफल बनाने के लिए राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, सहायक व्यय प्रेक्षक तथा एफएसटी की संयुक्त टीम द्वारा लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में इन संयुक्त टीमों ने बुधवार को रेलवे स्टेशनों में आने-जाने वाले यात्रियों, बस स्टेशनों, जिले की देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, होटल, बार एवं क्लबों की आकस्मिक जांच की। टीम द्वारा रेलवे स्टेशन दुर्ग में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक आबकारी अमले के द्वारा 1263 बल्क लीटर देशी, विदेशी मदिरा व महुआ शराब, 22925 किलोग्राम अवैध महुआ शराब बनाने हेतु महुआ लाहन, 9 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य 19 लाख 16 हजार 145 रुपए है।

सहायक आयुक्त आबकारी से मिली जानकारी के अनुसार अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों एवं यात्रियों की तलाशी ली गई साथ ही आबकारी केन्द्रों ऋषि बार रेलवे स्टेशन दुर्ग, कम्पोज़िट मदिरा दुकान डिपरापारा दुर्ग, रॉयल बार सिविक सेन्टर भिलाई, प्रीमियम शॉप सूर्या मॉल भिलाई एवं झरोखा क्लब स्मृति नगर भिलाई की सघन जाँच पड़ताल संयुक्त जाँच दल द्वारा की गई। इसके अलावा टीम ने मुख्य मार्ग पर स्थित संवेदनशील होटल, ढाबों में प्रिंस ढाबा बाईपास दुर्ग, रॉयल हवेली ढाबा बायपास दुर्ग, श्री सांई ढाबा बायपास दुर्ग, अवैध मदिरा की आशंका के मद्देनजर तलाशी की कार्य को टीम द्वारा अंजाम दिया गया। जिले में संचालित आसवनी एवं मदिरा बॉटलिंग इकाई में आबकारी अमले के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र बल के जवान तैनात किये गए। जिले में संचालित आसवनी, मदिरा बॉटलिंग इकाई, देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों में सुरक्षात्मक एवं पारदर्शिता को बढ़ाने के दृष्टिकोण से सीसी टीवी कैमरे स्थापित किये गए हैं तथा इनमें 15 दिवस से अधिक का बैकअप सुरक्षित रखा जा रहा है।  

बजरंग दल जिला भिलाई द्वारा किया गया 200 परिवारों को अनाज वितरण
सतनामी समाज के शपथ ग्रहण में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- कुतुब मीनार से ऊंचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव
धर्मांतरण पर भागवत की खरी-खरी, कहा- हमारा देश अनेक जातियों की विशेषता से सुंदर बना है
एनएचएम कर्मचारियों को मिला राहत पैकेज, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 30 दिन का मेडिकल अवकाश, बैठक में अहम फैसले
आईसीसी ने जारी किया टी-20 विश्व कप का शेड्यूल… 24 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत पाक…. जानें कब-कहां और किन टीमों में होंगे मुकाबले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सासंदी गंवाने के बाद एक और मामले में फंसी महुआ मोइत्रा, अपने पूर्व प्रेमी की निगरानी करवाने का लगा आरोप जाएगी महुआ मोइत्रा की सांसदी! लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप, आचार समिति ने सौंपी रिपोर्ट
Next Article CG Elections 2023 : निगरानी दलों ने 66 करोड़ से ज्यादा की नगदी व अवैध सामान किया जब्त

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?