ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उत्कृष्टता अलंकरण समारोह: विधानसभा पवित्र सदन जहां से राज्य के विकास का रास्ता सुनिश्चित होता है: राज्यपाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

उत्कृष्टता अलंकरण समारोह: विधानसभा पवित्र सदन जहां से राज्य के विकास का रास्ता सुनिश्चित होता है: राज्यपाल

By Sonu Sahu
Published: January 5, 2023
Share
SHARE

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह तथा सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुई। राज्यपाल सुश्री उइके ने इस अवसर पर उत्कृष्ट विधायकों, उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा विधान सभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम उपस्थित थे।

राज्यपाल सुश्री उइके ने अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी चरणदास मंहत के चार वर्ष का कार्य काल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी और निर्बाध रूप से सदन के संचालन के लिए उनके कार्यशैली की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को दादा बनने पर शुभकामनाएं दी तथा नवआगंतुक के स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना की। साथ ही राज्यपाल ने नवनिर्वाचित विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम को भी बधाई दी। उन्होंने अलंकरण समारोह में सम्मानित सदस्यों और पत्रकारों से कहा कि आप सभी निरंतर जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्कृष्टता के पथ पर आगे बढ़े। राज्यपाल ने कहा कि कार्यक्षेत्र कोई भी हो, उत्कृष्टता कड़ी मेहनत का परिणाम होती है। उत्कृष्टता का सम्मान सभी को सकारात्मक ऊर्जा के भाव से भर देता है। यह सम्मान अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित करते हैं। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट विधायकों और उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों को सम्मानित करने की परम्परा अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सदस्य इसी प्रकार लोकतंत्र और विधानसभा का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ विधान सभा ने अपनी लघु संसदीय यात्रा में, संसदीय परंपराओं के श्रेष्ठ कीर्तिमानों को स्पर्श करते हुए, एक विशिष्ट मुकाम हासिल किया है। उच्च संसदीय परम्पराओं और प्रक्रियाओं के परिपालन में यह विधानसभा, अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करने में सफल रही हैै। राज्यपाल ने इस मौके पर वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट ई-बजट के रूप में प्रस्तुत किये जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे पेपरलेस प्रणाली को अपनाने की दिशा में इसे विधानसभा की अच्छी पहल बताया। राज्यपाल ने उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार सम्मान दिए जाने की भी सराहना की और कहा कि मीडिया, शासन और जनता के बीच सेतु के रूप में है। यह दोनों के बीच संवाद कायम करने का कार्य करता है। शासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह नागरिकों की समस्याओं से शासन को परिचित कराता है।

उन्होंने मीडिया के बढ़ते प्रभाव को उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में मीडिया महत्ता एवं उपयोगिता में वृद्धि हुई है। पत्रकार जितने सजग रहकर जन सरोकार के मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे, उतनी ही विधायिका की धार तेज होगी। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मीडिया ने अपने विविध रूपों के माध्यम से न केवल आम जनता को जागरूक, शिक्षित किया है, बल्कि राज्य के विकास में अहम भूमिका भी निभाई है। वे सत्र के दौरान सदन की कार्रवाई से, जनसामान्य को अवगत कराते रहे हैं। उनके द्वारा सदैव विधानसभा की सन्तुलित और सकारात्मक-ज्ञानवर्धक रिपोर्टिंग की जाती रही है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा, लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने के लिए, इसी प्रकार प्रतिबद्ध रहेगी और राष्ट्रीय पटल पर इसका नाम, अग्रणी होगा।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विधान सभा ने अपने गठन के साथ ही नई संसदीय परम्पराओं को स्थापित करने में सफलता पाई है। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही ये संभव हो पाया है कि मैं आपकी सेवा कर पाया हूं. इस दौरान पक्ष एवं प्रतिपक्ष के सदस्यों का पूरा सहयोग रहा. आप सभी ने विधानसभा की गरिमा, मर्यादा एवं संसदीय आचरण को बरकरार रखा इसके लिए आप सभी को बधाई देता हूं। 

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अपनी उत्कृष्टता को साबित करना एवं कार्य के लिए सम्मान मिलना जीवन की बड़ी उपलब्धि होती है और ये सम्मान विधानसभा में मिले तो ये बहुत बड़ी बात है। मुख्यमंत्री ने सम्मानित विधायक एवं पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की बधाई देते हुए विधानसभा सचिवालय को भी आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। 

शेमारू उमंग के नए शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में बाल कलाकार काविश खुंगर करेंगे एंट्री!
छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण की पहल : वेटलैंड मित्र अभियान
IPS Transfer: : लाल उमेंद सिंह होंगे रायपुर के नए एसपी, आईपीएस संतोष सिंह सहित चार आईपीएस का तबादला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल का किया लोकार्पण… अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास से सुसज्जित है स्कूल
CG में बड़ा हादसा : वीकेंड मनाने गए बैंक कर्मियों की कार पेड़ से टकराई, मैनेजर सहित दो की मौत, दो घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति को न्याय, सम्मान और स्वाभिमान के साथ मिला आगे बढ़ने का अवसर: सीएम बघेल
Next Article Mitan Yojana: अब घर बैठे बन रहे पैनकार्ड, यहां की महिला ने कहा कि मितान योजना किसी वरदान से कम नहीं Mitan Yojana: अब घर बैठे बन रहे पैनकार्ड, यहां की महिला ने कहा कि मितान योजना किसी वरदान से कम नहीं

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?