ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल शक्ति जन भागीदारी अभियान में सूरजपुर का शानदार प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSurajpur

जल शक्ति जन भागीदारी अभियान में सूरजपुर का शानदार प्रदर्शन

By Poonam Patel
Published: November 22, 2025
Share
पूर्वी क्षेत्र की केटेगरी-3 में 12 वां स्थान
SHARE

रायपुर। सूरजपुर जिले को जल शक्ति जन भागीदारी अभियान में शानदार प्रदर्शन किया है। जिले को इस प्रदर्शन के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों विगत दिनों दिल्ली में आयोजित समारोह में पूर्वी क्षेत्र की केटेगरी-3 में 12 वां स्थान प्राप्त किया है। सूरपुर जिले के कलेक्टर एस. जयवर्धन ने राष्ट्रपति के हाथों यह पुरूस्कार ग्रहण किया। पुरूस्कार के रूप मे जिले को 25 लाख रूपए प्राप्त हुआ। जल शक्ति जन भागीदारी अभियान के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश एवं जिला का गौरव बढ़ा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले की इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

विगत 18 नवंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार वितरण समारोह में सूरजपुर जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री सी. आर. पाटिल द्वारा प्रदान किया गया।

सूरजपुर जिले की ओर से यह पुरस्कार जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अरुण कुमार मिश्रा ने ग्रहण किया। पुरस्कार प्राप्त कर लौटने पर मिश्रा ने कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मिश्रा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

ज्ञात हो कि जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1-0 जल संचय संरचनाओं के निर्माण एवं उनके डेटाबेस तैयार करने पर केंद्रित एक राष्ट्रीय अभियान है। इसके अंतर्गत सूरजपुर जिले ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए जल संरक्षण के क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाया तथा सतत एवं दीर्घकालिक जल प्रबंधन की दिशा में प्रभावी प्रयास किए। इस उपलब्धि के साथ सूरजपुर जिले ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान सुदृढ़ की है, बल्कि जल संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी आधारित मॉडल को एक सफल उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है।

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ”युवा रत्न सम्मान योजना” की शुरूआत, जानिए और क्या हुए अहम फैसले
नवरात्रि 2022: आज होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, इस मंत्र का जाप करते हुए करें मां का ध्यान, होगी अनंत फल की प्राप्ति
श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश, बैठक में बोले- कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जांच में नहीं चलेगी लापरवाही
Big Breaking: एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, हत्यारे ने दो मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ा, पुलिस को भाई पर संदेह
मेडिकल वेस्ट के कचरे में पड़ी हुई रसीद से हुआ अस्पताल का खुलासा… मेडिकल वेस्ट अनियंत्रित रूप से फेंकने का मामला… निगम ने हाईटेक अस्पताल से वसूला 1 लॉख रुपए जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 39 # 22 November 2025
Next Article मत्स्य किसानों को आर्थिक समृद्धि हेतु नवीन तकनीक एवं कौशल विकास को अपनाने की जरूरत: मंत्री रामविचार नेताम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?