ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Exam Time: कल से सीजी बोर्ड की परीक्षाएं, परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने मंडल ने जारी किया हेल्पलाईन नंबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Exam Time: कल से सीजी बोर्ड की परीक्षाएं, परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने मंडल ने जारी किया हेल्पलाईन नंबर

By Om Prakash Verma
Published: February 28, 2023
Share
Exam Time: कल से सीजी बोर्ड की परीक्षाएं, परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने मंडल ने जारी किया हेल्पलाईन नंबर
Exam Time: कल से सीजी बोर्ड की परीक्षाएं, परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने मंडल ने जारी किया हेल्पलाईन नंबर
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 01 मार्च से शुरू हो रही हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाईन की शुरूआत की गई है। इस हेल्पलाईन के माध्यम से परीक्षार्थी, पालक और शिक्षक परीक्षा के संबंध में अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल के निर्देशानुसार हेल्पलाईन के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर प्रात: 10 बजे से शाम 5.30 बजे निरंतर विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों द्वारा अपनी समस्याएं बनाई जा रही हैं। जिसका मंडल द्वारा त्वरित समाधान किया जा रहा है। हेल्पलाईन का संचालन शासकीय अवकाश और रविवार को छोड़कर किया जा रहा है। परीक्षार्थियों द्वारा अनेक तरह के प्रश्न परीक्षा शुरू होने से पहले पूछे जा रहे हैं। आज समस्या समाधान के तहत हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर पर 146 फोन कॉल आए।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल परीक्षाओं के 2408 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 3 लाख 28 हजार और कक्षा 10वीं की परीक्षा में 3 लाख 38 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से 31 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जा रही है।

हेल्पलाईन में आज प्रथम पाली में श्रीमती मीरा वर्मा, श्रीमती रागिनी अवस्थी और द्वितीय पाली में श्रीमती कुसुम त्रिपाठी, डॉ. लीला साहू द्वारा परीक्षा से पूर्व होने वाली समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही मंडल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल, नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू एवं सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्रीमती अलका दानी के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान किया गया। विद्यार्थियों द्वारा विषय से संबंधित समस्याओं का समाधान एवं प्रबंधन प्राप्त किया गया।

मिसाल: समर्पण-साहस और जुनून से बताया…इंसानियत अभी जिंदा है…
एयरपोर्ट पर विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, वॉशरूम में मिले टिश्यू पेपर पर लिखा था घटना को अंजाम देने की बात
मनेन्द्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
चीनी नागरिकों को नहीं मिलेगा भारत का ई-वीजा, ब्रिटेन, कनाडा और सऊदी अरब भी लिस्ट से बाहर
दरार : अपने आका के खिलाफ ही शिकायत लेकर यूएन पहुंच गया तालिबान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai News : साई कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, NAAC मूल्यांकन में मिला B++ ग्रेड
Next Article मसालों की खेती में छत्तीसगढ़ की बन रही देश में नई पहचान, प्रदेश में मसालों का उत्पादन चार लाख टन के पार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?